By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: काशी में चलती नावों और बोटों पर खड़े होकर सेल्फी लेना, रील बनाना होगा गुनाह, पुलिस रखेगी नजर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

काशी में चलती नावों और बोटों पर खड़े होकर सेल्फी लेना, रील बनाना होगा गुनाह, पुलिस रखेगी नजर

Last updated: February 19, 2026 12:28 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

वाराणसी। काशी में गंगा नदी पर संचालित नावों और बोटों पर खड़े होकर सेल्फी लेने तथा रील बनाने की बढ़ती प्रवृत्ति को देखते हुए जल पुलिस ने नाविकों के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन का कहना है कि चलती नाव पर खड़े होकर फोटो या वीडियो बनाने से हादसों का खतरा बढ़ जाता है। जल पुलिस के नए निर्देशों के अनुसार, किसी भी सवारी को चलती नाव या बोट पर खड़े होकर सेल्फी लेने या फोटोग्राफी कराने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह एडवाइजरी नौका संचालन की सुरक्षा और श्रद्धालुओं व पर्यटकों की जान-माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी की गई है।
जल पुलिस प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर नाव संचालक और बोट मालिक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 282 (लापरवाही से खतरा उत्पन्न करना) के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस धारा के अंतर्गत अधिकतम 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि नाव में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां नहीं बैठाई जाएंगी और प्रत्येक श्रद्धालु या पर्यटक को लाइफ जैकेट पहनाना अनिवार्य होगा। बिना लाइफ जैकेट के नाव संचालन की अनुमति नहीं होगी। यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए रूट संबंधी दिशा-निर्देश भी तय किए गए हैं। अस्सी घाट से नमो घाट की ओर जाने वाली नावें दाहिनी ओर (रेता साइड) से चलेंगी, जबकि नमो घाट से अस्सी घाट की ओर आने वाली नावें घाट की दाहिनी ओर से संचालित की जाएंगी।
इसके अतिरिक्त, किसी भी श्रद्धालु या पर्यटक के साथ दुर्व्यवहार करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बिना पंजीकरण वाली नावों के संचालन पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जल पुलिस का कहना है कि इन निर्देशों का उद्देश्य गंगा में संभावित दुर्घटनाओं को रोकना और सुरक्षित नौकायन सुनिश्चित करना है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article विपुल अमृतलाल शाह की ‘द केरल स्टोरी 2’ का दायरा बढ़ा, मेकर्स ने तेलुगु-कन्नड़ ट्रेलर को किया रिलीज़
Next Article AI सम्मिट में मोदी सरकार की पिटी भद्द, गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने कराई इंटरनेशनल बेइज्जती

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

कांदिवली में हृदय रोग, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर के उपचार पर भव्य कार्यशाला संपन्न
social
April 25, 2026
जैन संस्कार विधि से हुआ ‘आरोग्य मोबिलिटी एण्ड हीलिंग’ फिजियोथैरेपी क्लिनिक का भव्य शुभारंभ
social
April 25, 2026
कांदिवली महिला मंडल द्वारा गणगौर उत्सव का आयोजन
social
April 25, 2026
मंसूर खान और आमिर की जोड़ी फिर साथ! ‘कयामत से कयामत तक’ की यादों के बीच होगा ‘एक दिन’ का ग्रैंड प्रीमियर
entertainment
April 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?