सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कानपुर हिंसा में खुलासा: CAA के खिलाफ प्रदर्शन में दिल्ली-लखनऊ से आए थे बम बनाने-पत्थर चलाने में माहिर उपद्रवी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

कानपुर हिंसा में खुलासा: CAA के खिलाफ प्रदर्शन में दिल्ली-लखनऊ से आए थे बम बनाने-पत्थर चलाने में माहिर उपद्रवी

Last updated: December 27, 2019 9:46 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

कानपुर:नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कानपुर के यतीमखाना और बाबूपुरवा में बवाल को दिल्ली व लखनऊ से आए उपद्रवियों ने भड़काया था। इसके बाद सभी भाग गए थे। पुलिस को इसकी अहम जानकारी मिली है। बवाल की पूरी रूपरेखा दिल्ली व लखनऊ में बैठककर बनाई गई थी। दिल्ली, लखनऊ और कानपुर में बवाल की पूरी योजना एक साथ बनाई गई थी। उपद्रव फैलाने के लिए दिल्ली और लखनऊ से उपद्रवियों व पत्थरबाजों को भेजा गया था। सभी कानपुर में बवाल करके वापस लौट गए। पुलिस को उपद्रवियों के कानपुर से लखनऊ व दिल्ली आने-जाने के अहम सबूत मिले हैं। पुलिस उपद्रवियों को पकड़ने के बाद इसकी पुष्टि करेगी। अफसरों के मुताबिक दिल्ली की जामा मस्जिद और लखनऊ में बवाल भड़कते ही कानपुर में भी पूरी तैयारी कर ली गई थी। उसी के मुताबिक कानपुर में बवाल किया गया। दिल्ली, लखनऊ और कानपुर में एक ही तरह से बवाल को भड़काया गया।

दिल्ली-लखनऊ भेजे गए फुटेज: लखनऊ पुलिस को फुटेज भेजकर बवाल कराने वालों की पहचान करा रही है। दोनों जगह की पुलिस को फुटेज सोशल मीडिया के जरिए भेजे गए हैं। पुलिस के मुताबिक लखनऊ, दिल्ली और कानपुर में बवाल भड़काने वाले उपद्रवी एक ही है।

डाटा फिल्टर से आने व जाने की पुष्टि हुई: पुलिस ने डाटा फिल्टर के जरिए कई हजार नंबरों को छांटा है। यह सभी मोबाइल वाले दिल्ली व लखनऊ से कानपुर आकर बवाल वाले दिन ही रात में लौट गए। बवाल के पहले भी सभी के कानपुर आने की पुष्टि हुई है। ऐसे में सभी के मोबाइल नंबर को छांटा जा रहा है।

पत्थर चलाने में माहिर लोगों को भेजा: बवाल बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले पीएफआई और ओवैसी की पार्टी का अहम रोल सामने आया है। बम बनाने और पत्थर चलाने में माहिर लोगों को कानपुर भेजा गया था। उन्होंने मौके पर ही पेट्रोल बम बनाकर पुलिस पर हमला किया था।

एडीजी कानपुर जोन के प्रेम प्रकाश ने कहा कि बवाल करने वालों के दिल्ली व लखनऊ से आने की अहम जानकारी मिली है। उपद्रव को भड़काने के लिए लोगों को भेजा गया था। उनके लगातार आने और जाने की पूरी सूचना है। जांच रिपोर्ट और बवालियों के गिरफ्तार होने पर पूरी स्थिति साफ हो जाएगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दानिश कनेरिया भी बोले, हिन्दू होने के चलते पाक टीम में सहना पड़ता था भेदभाव
Next Article दिल्ली में सर्दी ने तोड़ा रिकॉर्ड, न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री पहुंचा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्वत पाटिया: पर्युषण का प्रथम दिन खाद्य संयम दिवस के रूप में मनाया गया
social
September 8, 2026
खाद्य संयम दिवस – चेन्नई: पर्यूषण : आत्म राज्य की नागरिकता स्वीकार करें
social
September 8, 2026
विलेपार्ले में पर्युषण महापर्व के प्रथम दिवस खाद्य संयम् दिवस पर आध्यात्मिक जागरण का श्रावक समाज कों दिया संदेश
social
September 8, 2026
चेम्बूर के ग्रैंड नालंदा परिसर में पर्युषण का शानदार आगाज
social
September 8, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?