सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दिल्ली में सर्दी ने तोड़ा रिकॉर्ड, न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री पहुंचा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

दिल्ली में सर्दी ने तोड़ा रिकॉर्ड, न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री पहुंचा

Last updated: December 27, 2019 9:51 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

नई दिल्ली: दिल्ली सहित उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है। शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में 118 साल बाद दिसंबर के महीने में इतनी सर्दी पड़ी है। इससे पहले 1901 में दिल्ली में तापमान इतना नीचे गया था।

एनसीआर सहित पूरे उत्तर पश्चिम भारत में सर्द दिन और भीषण सर्द दिन की स्थिति लगातार बनी हुई है। गुरुवार को दिल्ली में दिसंबर, 2019 का सातवां भीषण  सर्द दिन सहित 10वां सर्द दिन रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री नीचे 13.4 दर्ज किया गया। पालम केंद्र पर सामान्य से 9 डिग्री नीचे 11.8 डिग्री दर्ज किया गया। दिन की सर्दी, भीषण सर्द दिन व सर्द दिन को देखते हुए मौसम विभाग ने आंकड़े खंगाले तो सामने आया कि 1901 से 2019 के बीच यानी 118 साल में अब तक 4 साल- 1919, 1929, 1961 और 1997 में दिसंबर का औसत अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। जबकि इस साल 26 दिसंबर तक औसत पारा 19.85 डिग्री है जो भविष्यवाणी को देखते हुए 19.15 रहने की संभावना है।

आंकड़ों में दिल्ली की सर्दी
इस हिसाब से 118 साल में 1997 के 17.3 डिग्री औसत के बाद दूसरा सबसे ठंडा दिसंबर है। दिसंबर, 2019 में सफदरजंग में सबसे नीचे 18 दिसंबर को 12.2 डिग्री व पालम में 25 दिसंबर को 11.6 डिग्री दर्ज किया गया है। सर्द दिन व भीषण सर्द दिन दिल्ली-एनसीआर में 14 दिसंबर से चल रहा है जो 29 दिसंबर तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के डाटा बताते हैं कि 1997 के बाद यानी 22 साल बाद दिसंबर के महीने में सात भीषण सर्द दिन सहित 10 सर्द  दिन रहे हैं। दिल्ली के पालम केंद्र पर 8 भीषण सर्द दिन सहित 14 दिसंबर से लगातार 13 दिन सर्द दिन रहा है। इससे पहले सफदरजंग में 2003 में 9 और 2014 में 8 सर्द दिन रहे हैं। जबकि 1997 में 17 सर्द दिन दर्ज किए गए थे।

दिसंबर का औसत पारा सामान्य से 30 नीचे रहने की संभावना

मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने भास्कर से बताया कि 1997 के बाद दूसरा सबसे ठंडा दिसंबर पिछले 22 साल में है। दिल्ली का औसतन अधिकतम तापमान 23 डिग्री है जबकि दिसंबर, 1997 में औसत तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया था। चालू सीजन के दिसंबर के शुरुआती 26 दिन का औसत अधिकतम तापमान अभी भी 20 डिग्री है। इस साल दिसंबर का औसत तापमान  सामान्य से 3 डिग्री नीचे रहने की संभावना है।
बहुत खराब रही एयर क्वालिटी, आज कुछ इलाकों में 400 के पार जा सकता है एक्यूआई

बुधवार की तरह गुरुवार को भी दिल्ली की एयर क्वालिटी बहुत खराब की श्रेणी में बनी रही। एयर क्वालिटी इंडेक्स बुधवार के मुकाबले एक पॉइंट घटकर 349 दर्ज किया गया। शुक्रवार को हवा की स्पीड 6 और शनिवार को 4 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। दिशा नॉर्थ वेस्ट ही रहने का अनुमान है। हवा की मंद रफ्तार से एयर क्वालिटी के खराब होने की संभावना है। दिल्ली के कुछ इलाकों में एक्यूआई 400 के पार तक जा सकता है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कानपुर हिंसा में खुलासा: CAA के खिलाफ प्रदर्शन में दिल्ली-लखनऊ से आए थे बम बनाने-पत्थर चलाने में माहिर उपद्रवी
Next Article राबड़ी ने ऐश्वर्या का सामान गाड़ी में भरकर भिजवाया, चंद्रिका बोले- नहीं लूंगा, कहीं शराब-विस्फोटक हो

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्वत पाटिया: पर्युषण का प्रथम दिन खाद्य संयम दिवस के रूप में मनाया गया
social
September 8, 2026
खाद्य संयम दिवस – चेन्नई: पर्यूषण : आत्म राज्य की नागरिकता स्वीकार करें
social
September 8, 2026
विलेपार्ले में पर्युषण महापर्व के प्रथम दिवस खाद्य संयम् दिवस पर आध्यात्मिक जागरण का श्रावक समाज कों दिया संदेश
social
September 8, 2026
चेम्बूर के ग्रैंड नालंदा परिसर में पर्युषण का शानदार आगाज
social
September 8, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?