सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कांग्रेस ने नया किस्म का OROP दिया ओनली राहुल ओनली प्रियंका:अमित शाह
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

कांग्रेस ने नया किस्म का OROP दिया ओनली राहुल ओनली प्रियंका:अमित शाह

Last updated: January 28, 2019 4:18 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

ऊना:बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना  में पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि मोदीजी ने वन रैंक-वन पेंशन दिया, कांग्रेस ने भी वन रैंक-वन पेंशन दिया है। उन्होंने कहा, ‘मोदीजी ने वन रैंक-वन पेंशन सेना के सेवानिवृत्त जवानों को दिया लेकिन कांग्रेस ने ऑनली राहुल, ऑनली प्रियंका वाड्रा दिया। यह एक नया किस्म का वन रैंक वन पेंशन है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल की जनता के आशीर्वाद से केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद, पीएम मोदी ने OROP का अपना वादा पूरा करने का काम किया है। पीएम मोदी ने यह काम सरकार बनने के एक साल के अंदर पूरा कर दिया।
शाह ने आगे कहा कि 5 साल कांग्रेस की सरकार में राजा, रानी और राजकुमार के अलावा किसी का स्थान नहीं था। अब जयराम ठाकुर की सरकार में जनता को लगता है कि ये उनकी खुद की सरकार है। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने 55 साल तक शासन किया, लेकिन गरीबी हमारी सरकार ने दूर की है।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि बीजेपी और नरेंद्र मोदी के अलावा देश को मजबूत सरकार कोई और नहीं दे सकता है। वहीं, शाह ने राफेल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राफेल में किसी भी तरह का कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। अमित शाह ने कहा कि देश की जनता ने केंद्र में ऐसा चौकीदार बैठाया है जो एक के बाद एक सारे घोटालों को उजागर कर रहा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article गोवा में सोनिया के साथ छुट्टी मना रहे हैं राहुल
Next Article जीतो घाटकोपर ‘रन टू क्योर’ मैराथन में जमकर दौड़े मुंबईकर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

UPI से 2,000 से अधिक के मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क, 15 अक्टूबर से लागू
national
September 15, 2026
महातपस्वी महाश्रमण की मंगल सन्निधि में भगवती संवत्सरी का महामंगल आयोजन
social
September 15, 2026
“एक वक्त लगा कि मैंने एथलीट बनने के लिए साइन कर लिया है!” – ‘द रिवोल्यूशनरीज’ की तैयारी पर रोहित सराफ
entertainment
September 15, 2026
सेंसर सर्टिफिकेट में देरी के चलते ‘लव लॉटरी’ की रिलीज टली, अब 25 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
entertainment
September 15, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?