सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कांग्रेस-एनसीपी सीट बंटवारे को अंतिम रूप दें: सोनिया गांधी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कांग्रेस-एनसीपी सीट बंटवारे को अंतिम रूप दें: सोनिया गांधी

Last updated: August 26, 2019 10:17 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं को एनसीपी के साथ सीट बंटवारे को जल्द अंतिम रूप देने का निर्देश दिया है। महाराष्ट्र में दोनों दलों के बीच सीटों का पेंच ‘स्वाभिमानी पक्ष’ जैसी कुछ छोटी पार्टियों के लिए सीटें तय करने को लेकर फंसा हुआ है।

सोनिया से महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कुछ नेताओं ने मुलाकात की। एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि सोनिया ने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि हम पूरी ताकत से चुनावी तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने सीट बंटवारे को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने, चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने और उम्मीदवारों का शीघ्र चयन करने का निर्देश दिया है।

महाराष्ट्र में अक्तूबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। नेता के मुताबिक नई पीसीसी बनने के बाद एनसीपी के साथ कई दौर की बातचीत हो चुकी है। कुछ हफ्ते पहले एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी और कांग्रेस के बीच 288 विधानसभा सीटों में से 240 सीटों पर सहमति बन गई है।

प्रकाश आंबेडकर से चुनौती नहीं
2019 के लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को भाजपा-शिवसेना के साथ ही प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व वाले वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) से चुनौती मिल सकती है। इस बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता ने कहा, ‘लोकसभा चुनाव के बाद लोगों को पता चल चुका है कि प्रकाश आंबेडकर किसकी मदद कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव में उनका कोई असर नहीं देखने को मिलेगा।’

पिछला चुनाव अलग-अलग लड़ा था
कांग्रेस और एनसीपी ने महाराष्ट्र में लगातार 15 वर्षों तक सत्ता साझा करने के बाद अक्तूबर 2014 का विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ा था। कांग्रेस ने राज्य की कुल 288 विधानससभा सीटों में से 287, जबकि एनसीपी ने 278 पर उम्मीदवार उतारे थे। दोनों पार्टियों को क्रमश: 42 और 41 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, लोकसभा चुनाव-2019 में दोनों पार्टियां 48 सीटों पर साथ लड़ी थीं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ठाणे में हुई जैन विद्या कार्यशाला की परीक्षा
Next Article भारत और बहरीन ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को घेरा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सोनिया गांधी का संस्मरण 10 नवंबर को होगा जारी
social
October 22, 2026
शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन नवकार धाम में माँ भगवती पद्मावती का भव्य महापूजन
social
October 22, 2026
अखंड साधना के 30 वर्ष, गुरु-कृपा, संकल्प और निःस्वार्थ सेवा की मिसाल
social
October 22, 2026
करण टैकर ने स्कॉटलैंड में शुरू की नए प्रोजेक्ट की शूटिंग!
entertainment
October 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?