सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कांग्रेस अब अनुच्छेद 370 खत्म करने की प्रक्रिया का करेगी विरोध
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कांग्रेस अब अनुच्छेद 370 खत्म करने की प्रक्रिया का करेगी विरोध

Last updated: August 8, 2019 9:53 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:अनुच्छेद 370 को लेकर कांग्रेस ने अपने रुख में बदलाव किया है। पार्टी अब अनुच्छेद 370 का नहीं, उसे हटाने की प्रक्रिया का विरोध करेगी। कांग्रेस कार्यसमिति की मंगलवार देर शाम हुई बैठक में इसको लेकर एक प्रस्ताव भी पारित हुआ।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर पार्टी में मतभेद कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भी उभर कर सामने आए। कार्यसमिति की बैठक में युवा नेताओं ने फैसले लेने में जनभावनाओं का ख्याल रखने की बात की। वहीं, वरिष्ठ नेताओं की दलील थी कि पार्टी अपने पुराने वादों को दरकिनार नहीं कर सकती है। हालांकि, अनुच्छेद 370 पर पार्टी से अलग-अलग राय को देखते हुए सीडब्लूसी में पारित प्रस्ताव में सभी की भावनाओं को शामिल करने के लिए कुछ बदलाव भी किए गए।

सवा तीन घंटे तक चली सीडब्लूसी की बैठक में इस मुद्दे पर लंबी बहस हुई। पार्टी में राय बंटी हुई थी। सीडब्लूसी की सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने भी अपनी बात रखी। दीपेंद्र हुड्डा पहले ही निजी तौर पर सरकार के रुख का समर्थन कर चुके हैं। वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बैठक से कुछ देर पहले ही अनुच्छेद 370 को खत्म करने को राष्ट्रहित में लिया गया फैसला करार देते हुए इसका समर्थन किया था।

पार्टी ने फिर बुलाई बैठक

अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर पार्टी में अलग अलग राय को देखते हुए कांग्रेस एक रूख तय करने की कवायद शुरू कर दी है। पार्टी ने शुक्रवार को सभी महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्ष और सांसदों की एक बैठक बुलाई है, ताकि इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की जा सके।

सियासी पहलू देखें 

जम्मू-कश्मीर पर पार्टी की मुश्किल बयान करते हुए आरपीएन सिंह ने कहा कि  कश्मीर पर तकनीकी तौर पर हम सही हो सकते हैं, पर लोगों के बीच क्या कहें। उन्होंने कहा कि हमें तकनीकी पहलुओं के साथ सियासी पहलुओं पर भी विचार करना चाहिए।

हस्तक्षेप मंजूर नहीं 

बैठक में लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान पर भी चर्चा हुई। कई सदस्यों ने इस पर ऐतराज जताया।  इसके साथ प्रस्ताव में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और चीन के कब्जाएं हुए हिस्से को लेकर अंश जोडे गए। साथ ही कहा गया कि इसमें किसी बाहरी पक्ष का हस्तक्षेप मंजूर नहीं है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पाकिस्तानी F-16 को गिराने वाले अभिनंदन को सम्मानित करेगी सरकार
Next Article नोएडा-ग्रेटर नोएडा में घर खरीदना हुआ और सस्ता

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि के बढ़ते चरण
social
August 31, 2026
चेम्बूर में बारहव्रत कार्यशाला आयोजन
social
August 31, 2026
अनुष्ठान करता है शक्ति संप्रेषण
social
August 31, 2026
राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस पर प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान
social
August 30, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?