By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कांदिवली {मुंबई} मंत्र दीक्षा कार्यशाला का मुनि श्री जी के पावन सानिध्य सफल आयोजन.
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

कांदिवली {मुंबई} मंत्र दीक्षा कार्यशाला का मुनि श्री जी के पावन सानिध्य सफल आयोजन.

Last updated: July 14, 2025 12:18 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

कांदिवली। विकास धाकड़/युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री कुलदीप कुमार जी स्वामी एवं मुनि श्री मुकुल कुमार जी के पावन सान्निध्य में मंत्र दीक्षा कार्यशाला का आकर्षक आयोजन दिनांक -13 जुलाई 2025 को तेरापंथ भवन कांदिवली मे किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुनि श्री के नमस्कार महामंत्र द्वारा किया गया, मंगलाचरण अंधेरी से बोरीवली तक की प्रशिक्षिकाओं बहनों ने किया, कांदिवली तेयुप अध्यक्ष राजेंद्र दुगड़ ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर मुनि श्री मुकुल कुमार जी ने कहा- आधुनिक युग में जब कि आर्थिक होड़ की स्थिति दिन प्रतिदिन गहरी होती जा रही है, ऐसी हालात में बच्चों का उचित लालन-पालन किसी कठिन चुनौती से कम नहीं है।

जन्म के समय लगभग सभी शिशु एक जैसे ही होते हैं, फिर वह क्या तत्व है जो इनमें से किसी को संत बना देता है और किसी को असामाजिक तत्व ? यह जिम्मेदारी अभिभावक की ही है, जो इसके लिए उत्तरदायी है। बच्चे कल के भविष्य हैं, तो उन्हें किस प्रकार संवारा जाय ? जीवन के एक ही अंग का विकास होना संपूर्ण विकास नहीं है। हर बच्चा जीवन में महान इंसान बनने की क्षमता रखता है, उसमें वह संभावना छिपी हुई है। प्रशिक्षिकाओं के पास वह विश्वास, दूरदर्शिता होनी चाहिए जिससे बालक महावृक्ष बनकर खिले,खुले,फले और सफलता के शिखर पर पहुंचे,अंधेरी,जोगेश्वरी,गोरेगांव,
मलाड,कांदिवली,बोरीवली ज्ञानशाला के बच्चों ने जिसमें 25 बोल एवं पैकेज फूड पर अलग-अलग मनमोहक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। सभी बच्चों को पैकेज फूड के चित्र देकर 1 साल में 30 दिन तक के त्याग करवाएं गए।

मंत्र दिक्षा के इस प्रोग्राम मे मुम्बई ज्ञानशाला विभागीय संयोजिका श्रीमती चंचल जी परमार, डालगणी संयोजिका सेजल चोरडिया,सह संयोजिका मोनिका चोपड़ा ,श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री मेघराज जी धाकड़ ,मंत्री श्री प्यारचंद जी मेहता, कोषाध्यक्ष श्री भगवती लाल जी धाकड़ एवं कांदिवली तेयुप अध्यक्ष श्री राजेंद्र जी दुग्गड़ ,मंत्री श्री भावेश चोरड़िया,बोरीवली ,कांदिवली, मलाड ,गोरेगांव ,जोगेश्वरी ,अंधेरी सभी एरिया के युवक परिषद ,महिला मंडल ,सभा के पदाधिकारीगण की सराहनीय उपस्थिति रही ।

मलाड तेयुप अध्यक्ष श्री भरत जी भंडारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन ज्ञानशाला प्रशिक्षिका श्रीमती मोनिका जी एवं शिल्पा जी ने किया। मंगलपाठ के साथ कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।50 प्रशिक्षिकाऐं और 130 बच्चों के साथ अभिभावक गण एवं बांद्रा से लेकर बोरीवली तक के चौखले के संपूर्ण श्रावक समाज की अच्छी उपस्थिति रही।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रमेश सोनी अणुव्रत समिति मुंबई के अध्यक्ष नियुक्त
Next Article किसी छोटे शहर की कहानी की कमी महसूस हो रही थी: सिद्धांत चतुर्वेदी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

वरिष्ठ समाजसेवी संजय सिन्हा को मिला भारत सम्मान
state
August 16, 2026
नेत्रदान एवं ऑक्सीजन सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए अशोक जी झाबक सम्मानित
social
August 16, 2026
गौरव वर्मा की अवानिका फिल्म्स ने ‘प्रेम कीटाणु’ का किया ऐलान, 2 अक्टूबर 2026 को होगी रिलीज
entertainment
August 16, 2026
संयम से विमुख न हों, सभी जैन साधु-साध्वियों के प्रति रखें सम्मान – पूज्य गुरुदेव डॉ. श्री पदमचन्द्रजी म.सा.
social
August 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?