कांदिवली। प्रेक्षा फाउंडेशन के तत्वावधान में 21 दिसंबर २०२५ विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में प्रियदर्शनी इन्दिरा गाँधी उद्यान में प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र एवं प्रेक्षा वाहिनी अशोक नगर कांदिवली द्वारा, प्रेक्षाध्यान की सुन्दर व शानदार कार्यशाला का आयोजन किया, जिसका शुभारम्भ आत्म साक्षत्कार प्रेक्षाध्यान के द्वारा गीत की सुन्दर स्वर लहरियो के साथ प्रेक्षा प्रशिक्षकों ने किया।
वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुगड़ ने विश्व ध्यान दिवस की शुभकामना देते हुए अपने वक्तव्य में बतलाया व्यक्ति को आत्म शांति चाहिए, मन को शांति चाहिए, परिवार में शांति रहे, समाज में शांति रहे, विश्व में शांति रहे, पुरे ब्रह्माण्ड में शांति रहे इसके लिए ध्यान से अच्छा उपाय नहीं हो सकता, इसके महत्व को समझते हुए, संयुक्त राष्ट संघ ने 21 दिसंबर 2024 को विश्व ध्यान दिवस घोषित किया, यह दूसरा वर्ष है आज के दिन ध्यान से पुरे विश्व में लाखो लाखो लोग लाभन्त्वित होंगे अनेक ध्यान पद्धितयो के माध्यम से।
इसी श्रृंखला में प्रेक्षाध्यान पध्यति जो आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी द्वारा अन्वेषित है पुरे विश्व में इस पद्यति के द्वारा अनेको अनेको लोग लाभन्वित हो रहे। प्रेक्षा फाउंडेशन के तत्वावधान में कांदिवली अशोक नगर प्रेक्षा ध्यान केंद्र और प्रेक्षा वाहिनी द्वारा आज एक अच्छे कार्यक्रम का आयोजान हुआ। जिसमे वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुगड़ ने ध्यान के प्रयोग करवाए जिससे अनेको लोगो ने आनंद व शांति का अनुभव किया। आज के कार्यक्रम अच्छी उपस्थिति रही। सभी प्रशिक्षकों का अच्छा सहयोग मिला।
कांदिवली में विश्व ध्यान दिवस कार्यशाला का आयोजन

