कांदिवली। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की “सक्षम नारी–विकसित समाज योजना” के अंतर्गत तेरापंथ महिला मंडल, कांदिवली द्वारा 12 जुलाई को प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक तेरापंथ भवन, कांदिवली में “श्री उत्सव – एक कदम स्वावलंबन की ओर” का भव्य आयोजन किया गया। लगभग 110 स्टॉलों से सजे इस उत्सव में पूरे दिन लगभग 1300 लोगों ने सहभागिता कर खरीदारी, मनोरंजन एवं विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया।
श्री उत्सव का शुभारंभ शासन श्री साध्वीश्री विद्यावती जी(द्वितीय) के मुखारविंद से मंगल पाठ श्रवण कर श्रीमती इंदिरा जी मेघराज जी धाकड़ ने रिबन खोलकर श्री उत्सव का उद्घाटन किया। शासन श्री साध्वीश्री विद्यावती जी (द्वितीय) के सहवर्ती साध्वीश्री प्रियंवदा जी, साध्वीश्री प्रेरणा श्री जी एवं साध्वीश्री ऋद्धियशा जी के मंगल सानिध्य में उद्घाटन सत्र का आयोजन किया गया। साध्वीश्री जी द्वारा नमस्कार महामंत्र के मंगल श्रवण के पश्चात महिला मंडल की बहनों ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया।
महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती निर्मला जी कोठारी ने स्वागत उद्बोधन दिया। श्री उत्सव के मुख्य प्रायोजक श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के कर्मठ ,भामाशाह, ऊर्जावान ,संघ एवं संघपति के प्रति हृदय से समर्पित, उदारमना व्यक्तित्व के धनी अध्यक्ष श्रीमान मेघराज जी धाकड़ एवं इंदिरा जी धाकड़ का सम्मान किया गया। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की कार्यसमिति सदस्य समृद्धि जी बोकाड़िया, रेखा जी सियाल एवं नूतन जी लोढा, श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष मेघराज जी धाकड़, कांदिवली सभा के अध्यक्ष श्री मीठालाल जी धाकड़ तथा कांदिवली युवक परिषद के अध्यक्ष श्री आशीष जी श्रीश्रीमाल ने शुभकामना उद्बोधन दिए। तत्पश्चात साध्वीश्री प्रियंवदा जी का प्रेरणादायी मंगल उद्बोधन प्राप्त हुआ। महिला मंडल की मंत्री श्रीमती रेखा जी धोखा ने आभार ज्ञापन प्रस्तुत किया तथा मंगलपाठ के साथ उद्घाटन सत्र का समापन हुआ। कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन निवर्तमान अध्यक्षा श्रीमती विभा जी श्रीश्रीमाल ने किया।
दिनभर स्टॉलों पर खरीदारों की उत्साहपूर्ण भीड़ रही। कन्या मंडल द्वारा आयोजित मनोरंजक गेम्स तथा ज्ञानशाला के ज्ञानवर्धक खेल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। मुंबई सभा के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जी कोठारी, मंत्री श्री गौतम जी डांगी, श्री जगदीश जी परमार, श्री प्यारचंद जी मेहता ,कॉरपोरेटर स्वातिजी जयसवाल, पूर्व नगर सेविका सुनीता जी यादव,सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने स्टॉलों का अवलोकन कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
तेरापंथ महिला मंडल एवं कन्या मंडल की पूरी टीम ने एक माह से अधिक समय तक समर्पण एवं योजनाबद्ध तैयारी के साथ इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह श्री उत्सव “सक्षम नारी–विकसित समाज” की भावना को साकार करते हुए महिला उद्यमियों को आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त मंच प्रदान करने वाला सफल एवं प्रेरणादायी आयोजन सिद्ध हुआ।
कांदिवली में “श्री उत्सव- एक कदम स्वावलंबन की ओर” का भव्य आयोजन संपन्न

