मुंबई। कांदिवली। प्रेक्षा फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रेक्षावाहिनी कांदिवली द्वारा आचार्य श्री महाप्रज्ञजी के महाप्रयाण दिवस के अवसर पर 13 अप्रैल 2026 को प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी गार्डन में प्रेक्षाध्यान की एक सुंदर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ वीणा बेन द्वारा त्रिपदी वंदना से किया गया। इसके पश्चात सभी प्रशिक्षकों ने सामूहिक रूप से प्रेक्षा गीत का संगान किया। अर्हम ध्वनि पर कविता बहन ने अपने विचार व्यक्त किए, वहीं अर्हम की निष्पत्ति के विषय में विमला दूगड़ ने विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
इस अवसर पर विमलाबेन पटेल ने आचार्य श्री महाप्रज्ञजी के जीवन एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल जी दूगड़ ने प्रेरणादायी उद्बोधन देते हुए उपस्थितजनों को प्रेरित किया। श्रीमती विमला दूगड़ द्वारा अर्हम मंत्र का ध्यान कराया गया तथा पारसमल जी दूगड़ ने सभी को संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम के अंत में लाडनूं में आयोजित होने वाले शिविर की जानकारी दी गई तथा जिज्ञासा समाधान एवं घोष के साथ कार्यशाला का समापन किया गया। इस कार्यशाला में कुल 33 बहनों की उपस्थिति रही।


