मुंबई। आचार्य महाश्रमण जी की प्रबुद्ध शिष्या शासन श्री साध्वी श्री कैलाशवती जी एवं साध्वी वृन्द के सान्निध्य में कांदिवली महिला मंडल ने अपने पच्चीस वर्ष पूर्ण होने पर श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल कांदिवली द्वारा पल्लव रजत जयंती समारोह का आयोजन कांदिवली तेरापंथ भवन में आचार्य श्री तुलसी आडिटोरियम में आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुवात नमस्कार महामंत्रों उच्चारण द्वारा हुई। जिसे साध्वी वृन्द ने प्रस्तुति किया। कांदिवली महिला मंडल संयोजिका सुशीला मादरेचा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।
साध्वी श्री पंकज श्रीजी ने अपने प्रेरक उदबोधन में कहा आज महिला मंडल की रजत जयंती है। जिसका विषय पल्लव रखा गया है। महिला को तीन गुणों के लिए जाना जाता है। ममता, हिम्मत, और लज्जा का समावेश होता है। आज कल हमारे समाज मे जितने परिवार है, वह माँ शब्द का प्रयोग नही करते है। माँ शब्द भीतर से निकलता है, और मम्मी शब्द होठो से निकलता है। दूसरा है हिम्मत आज हिम्मत की कीमत है। महिलाएं संघर्ष कर के आज इस मुकाम पर पहुचा है। जब तक हिम्मत नही होगी तब तक हम नया कार्य नही कर सकते है। तीसरा है लज्जा आज भी महिलाओं के भीतर लज्जा है। अपने धर्म संघ के लिए कार्य करती है। आज मुंबई में ऐसी महिलाएं है जो अकेले ही कार्य कर सकती है। महिलाएं सभी क्षेत्रों मे कार्य कर रही है। राष्ट्रीय स्तर पर भी कार्य कर रही है।
साध्वी श्री शारदाप्रभा जी ने अपने उदबोधन में कहा एक एक फूल और कली के श्रम से आज कांदिवली महिला मंडल ने एक वट वृक्ष का रूप धारण कर लिया है। महिला शब्द में भारत की संस्कृति दिखाई देती है। आचार्य तुलसी की देन है कि आज नारी समाज घूंघट से निकल कर स्टेज पर भाषण दे रही है। 21 वी सदी की नारी हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। साध्वी स्मतव्यशाजी अपने प्रेरक उदबोधन में कहा आज हम महिला मंडल की रजत जयंती समारोह मना रहे है। कोई भी कार्य करते है, तो उसमे नारी का सहयोग हमेशा रहता है। इतिहास में भी नारी ने अपने कार्यो से अपने महत्व को दर्शाया है। वर्तमान में नारी ब्रह्मा विष्णु, महेश है। वह अपने बच्चो का पालन पोषण करती है। उनको एक नई जिंदगी प्रदान करती है। वर्तमान में महिलाएं हर क्षेत्र में कार्य कर रही है।
मुंबई सभा अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़ ने कहा कांदिवली महिला मंडल की रजत जयंती पर मै उनको हार्दिक बधाई देता हूँ। 25 वर्ष का अंतराल कम नही होता है। महिला मंडल की सभी बहनो के श्रम से यह मंडल आज यहां पर पहुँचा है। महिलाओं का समाज मे एक अहम वर्ग है। धार्मिक चेतना में महिलाएं हमेशा आगे रहती है । महिलाएं पुरुषों को हमेशा धार्मिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देती है।
तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी ने कहा आज एक अवसर है, हम महिला मंडल कांदिवली की रजत जयंती समारोह पल्लव के रूप में आप लोगों के समक्ष प्रस्तुत हो रहा है। मुझे ऐसा लग रहा है कि उपस्थित सभी महिलाओं में एक अलग खुशी झलक रही है। कांदिवली महिला मंडल का सफर बहुत सुनहरा रहा है।
ज्ञानशाला के बच्चों ने नवकार महामन्त्र एवं गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। अशोक नगर की बहनों ने शुभारंभ गीतिका पर प्रस्तुति दी। महिला मंडल की बहनो ने जैन , जीवन , शैली की प्रस्तुति दी। लोखंडवाला की बहनो ने मेरी माँ पर प्रस्तुति दी। कांदिवली संयोजिका सुशीला मादरेचा, सह संयोजिका संगीता कुमठ, दर्शना बोहरा, कोषाध्यक्ष प्रतिमा पिचा ने एक सुंदर प्रस्तुति दी। चारकोप महिला मंडल ने रिच एंड पुअर की प्रस्तुति दी। कांदिवली महिला मंडल ने सास बहू के रिश्तों पर एक सुंदर प्रस्तुति की। कांदिवली कन्यामण्डल ने देशभक्ति पर एक रोचक प्रस्तुति दी। ज्ञानशाला के बच्चों ने चाइल्ड लेबर पर प्रस्तुति दी। ठाकुर विलेज की महिला मंडल की बहनो ने किसानों पर एक रोचक प्रस्तुति दी। मीनाक्षी भूतोड़िया ने एक सुमधुर गीतिका का संगान किया। युवी एक्ट स्ट्रेस फ्री एजुकेशन के लिए प्रस्तुत किया गया। ठाकुर कॉम्प्लेक्स की बहनो ने पेट्रोट्रिक परफॉर्मेंस दी। कांदिवली की पूर्व संयोजिका और सह संयोजिका बहनो ने फैशन शो प्रस्तुत किया। पुलवामा में हुए हमले पर कन्यामण्डल की बहनो ने एक सुंदर प्रस्तुति दी जो इंडियन आर्मी को ट्रिब्यूट की गई।
मुंबई सभा के अध्यक्ष नरेंद्र तातेड , मंत्री विजय पटवारी, उपाध्यक्ष विनोद बोहरा, तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी , मंत्री कमलेश बोहरा , सह मंत्री जयचंद सांखला ,अखिल भारतीय के ट्रस्टी प्रकाश देवी तातेड , प्रेमलता सिसोदिया , तरुणा बोहरा, मुंबई महिला मंडल अध्यक्ष जयश्री बड़ाला, मंत्री श्वेता जी हिरण सहमंत्री गीतांजलि बोथरा, कांदिवली सभा अध्यक्ष जवेरी मलजी नौलखा मंत्री शांति लाल भालावत, मलाड सभा अध्यक्ष दलपत बाबेल , जीवन विज्ञान अकैडमी के प्रीतम हिरण कांदिवली युवक परिषद अध्यक्ष विनोद डागलिया मंत्री अशोक कोठारी दिनेश सिंघवी, विकास भूतोड़िया, प्रमोद डांगी व उनकी टीम अंश कोठारी , मुंबई कन्यामण्डल प्रभारी। मीना कच्छारा, सह मंत्री प्रीति जी बोथरा भारती सेठिया , आशा भालावत ,निर्मला नौलखा, विमला दुगड़, प्रेमलता बाफना जमना धाकड़ ,आशा बाफना, तारा धाकड़, निर्मला कोठारी , नूतन लोढा, रेखा कोठारी, सरिता सेठिया, मीना सिंघवी, कन्यामण्डल संयोजिका शिखा बफना, रेखा संचेती सभी बहनों का सराहनीय सहयोग रहा। मंच का कुशल संचालन रचना हिरण, भारती सेठिया, संगीता कुमठ, दर्शना बोहरा एवं आभार ज्ञापन कांदिवली महिला मंडल कोषाध्यक्ष प्रतिमा पिचा ने किया।
कांदिवली में पल्लव रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन

