कांदिवली। कांदिवली भवन में संस्कार संपोषण कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार 14 अप्रैल 2026, मंगलवार किया गया। इस मौके पर संतोषनगर ज्ञानशाला को उभरती ज्ञानशाला का सम्मान मिला तथानीलम जी कोठारी को श्रेष्ठ वरिष्ठ प्रशिक्षक का सम्मान प्राप्त हुआ । मीना जी घीग को साइनिंग स्टार प्रशिक्षक का सम्मान प्राप्त हुआ। ज्ञानशाला संयोजक श्रीमान सोहनराज जी चोपड़ा के सानिध्य में आंचलिक संयोजिका श्रीमती राजश्री जी कच्छारा मानकजी धींग श्रीमान दिनेशजी सुतरिया आदि गणमान्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में संतोष नगर {गोरेगांव} ज्ञानशाला को सम्मानित किया गया। यह जानकारी मुख्य प्रशिक्षक श्रीमती कल्पना जी चौरडिया द्वारा दी गई।
कांदिवली भवन में संस्कार संपोषण कार्यक्रम, संतोषनगर ज्ञानशाला को मिला उभरती ज्ञानशाला का सम्मान

