विकास धाकड़/काजूपाड़ा (मुंबई)। तेरापंथ युवक परिषद काजुपाड़ा मुंबई द्वारा वर्ष 2023/2025 कार्यकाल के कार्यकर्ताओं एवं तपस्वियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई। तेयुप कमिटी ने विजय गीत का संगान किया एवं स्मरण सितारे ग्रुप द्वारा मंगलाचरण किया गया।
2023 एवं 2024 के तपस्वी भाई – बहनों का सम्मान किया गया। 2023 में 14 सदस्यों ने एवं 2024 मे 21 सदस्यों ने तपस्या की, जिसमें बड़ी तपस्या में मासखमण एवं कंठी तप भी शामिल है। दो वर्ष के कार्यकाल में सेवा देने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं तेयूप कार्यकर्ताओं का ट्रॉफी के माध्यम से सम्मान किया गया। ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओं बहनों का भी सम्मान किया गया। ट्रॉफी के स्पॉन्सर श्रीमान नरेश घिसुलालजी पगारिया रहे।
जैन विद्या केंद्र व्यवस्थापक बबीता जी लोढ़ा एवं सह व्यवस्थापक मोनिका जी कोठारी ने जैन विद्या में उत्तीर्ण होने वालों परीक्षार्थियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। स्वर्गीय श्रीमान राजमल जी मेहता एवं स्वर्गीय श्रीमान प्रदीप जी कुमठ के नेत्रदान की सहमति प्रदान करने वाले परिवार के सदस्यों का भी सम्मान किया गया।
महिला मंडल अध्यक्ष अनिता जी पगारिया, पूर्व अध्यक्ष राकेश जी चौधरी ने अपने विचार व्यक्त किए। मुंबई ज्ञानशाला की आंचलिक सह संयोजिका अंजु जी चौधरी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंत्री आयुष जी चौधरी, कोषाध्यक्ष अंकुर जी सिंघवी, पंकज जी चंडालिया एवं तेयुप टीम आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन निवर्तमान अध्यक्ष महावीर जी चौधरी ने किया एवं आभार ज्ञापन किशोर मंडल प्रभारी साहिल जी धोका ने किया।
काजुपाड़ा में सम्मान समारोह एवं जैन विद्या सर्टिफिकेट वितरण संपन्न

