सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कैसरगंज में भेड़िया का आतंक, मासूम बच्ची की मौत, गांव में दहशत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

कैसरगंज में भेड़िया का आतंक, मासूम बच्ची की मौत, गांव में दहशत

Last updated: September 24, 2025 9:05 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

राघवेंद्र प्रताप सिंह, कैसरगंज, बहराइच, (उ.प्र.)। बहराइच जिले के कैसरगंज तहसील क्षेत्र में भेड़ियों के आतंक ने एक बार फिर ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। बुधवार को मंझारा तौकली गांव में भेड़ियों के हमले की दो दिल दहलाने वाली घटनाओं ने इलाके में दहशत फैला दी। एक घटना में तीन साल की मासूम बच्ची की जान चली गई, जबकि दूसरी घटना में एक चार वर्षीय बालक बाल-बाल बच गया।मंझारा तौकली की ग्राम सभा बाबा बगला गांव में दोपहर करीब 3 बजे एक आदमखोर भेड़िया बाबूलाल की तीन साल की बेटी सोनी पर झपटा।
उस समय बच्ची के पास उसकी मां झाड़ू-पोंछा कर रही थी। अचानक भेड़िया बच्ची को उठाकर भागने लगा। मां ने शोर मचाया और जानवर के पीछे दौड़ पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद भेड़िया बच्ची को छोड़कर भागा, लेकिन तब तक बच्ची का बायां हाथ पूरी तरह कट चुका था। ग्रामीणों ने तुरंत बच्ची को फखरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। इस घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। इसी दिन दोपहर में मंझारा तौकली के दयालपुरवा में गेंदाराम का चार वर्षीय बेटा नल से पानी लेने जा रहा था। तभी एक भेड़िया उस पर हमला करने की फिराक में था। गेंदाराम की नजर भेड़िए पर पड़ी और उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया। शोर सुनकर बीडीसी सदस्य आलोक यादव अपनी टीम के साथ लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंचे और भेड़िए का पीछा किया। भेड़िया कुछ दूरी पर जाकर गन्ने के खेत में जा छिपा।
इस घटना में बच्चा सुरक्षित बच गया, लेकिन ग्रामीणों में भय व्याप्त है। कैसरगंज क्षेत्र में भेड़ियों के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तमाम सुरक्षा इंतजामों के बावजूद भेड़िए दिनदहाड़े गांवों में घुस रहे हैं और मासूम बच्चों को निशाना बना रहे हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल से सटे गांवों में भेड़ियों की मौजूदगी बढ़ गई है, जिसके कारण लोग अपने बच्चों को घर से बाहर निकालने में डर रहे हैं। इन घटनाओं ने वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि भेड़ियों को पकड़ने या जंगल में वापस भेजने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। कई बार शिकायत के बावजूद वन विभाग की ओर से केवल आश्वासन ही मिलता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि भेड़ियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और गांवों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। कैसरगंज क्षेत्र में भेड़ियों का आतंक अब एक गंभीर समस्या बन चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक ठोस कदम नहीं उठाए जाएंगे, तब तक ऐसी घटनाएं रुकने वाली नहीं हैं। प्रशासन और वन विभाग को तत्काल प्रभावी कार्रवाई करनी होगी, ताकि मासूमों की जान बचाई जा सके और गांवों में दहशत का माहौल खत्म हो।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर और विक्की कौशल को “चैलेंजर्स” के लिए बताया अपना ड्रीम कास्ट
Next Article किसानों को योजनाओं का समयबद्ध लाभ सुनिश्चित करने पर जोर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई में रामलीला को मिला भव्य रंगमंचीय स्वरूप, 11 से 20 अक्टूबर तक गिरगांव चौपाटी पर होगा आदर्श रामलीला महोत्सव 2026
Mumbai / Maharshtra
October 8, 2026
भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल के थे नाना
entertainment national
October 8, 2026
73 दिन व 30 दिन की तपस्या का प्रत्याख्यान
social
October 8, 2026
संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करता है जीवन विज्ञान : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
October 8, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?