कृति खरबंदा निस्संदेह अपनी पीढ़ी की सबसे उम्दा अभिनेत्रियों में से एक हैं। हाल ही में उन्होंने राणा नायडू सीज़न 2 में अपने दमदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। लेकिन उनके ऑन-स्क्रीन टैलेंट से परे, जो चीज़ कृति को और भी खास बनाती है, वह है उनका रिश्ता पुलकित सम्राट के साथ। कृति के लिए प्यार महज़ एक एहसास नहीं, बल्कि एक सच्चाई है जिसे वो हर दिन जीती हैं। अपने लंबे समय के पार्टनर पुलकित सम्राट के साथ अपनी शादी को लेकर कृति ने दिल खोलकर उस जादू, खुशी और गहरे जुड़ाव की बात की जो उनकी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों को परिभाषित करता है। भावनाओं से भरी हुई कृति ने कहा, “वो चार से छह दिन मेरी ज़िंदगी के सबसे ख़ुशनुमा दिन थे। मेरे पास उसे बयान करने के लिए शब्द नहीं हैं। हम बस पुलकित और कृति थे।” शादी की चमक-धमक से लेकर उनके रिश्ते की निजी गर्माहट तक, कृति ने साझा किया कि उनकी शादी महज़ दो लोगों का मिलन नहीं थी, बल्कि एक ऐसी मोहब्बत का उत्सव थी जो किस्मत जैसी लगती है।
“मुझे मेरे सपनों की शादी मिली। मुझे मेरे सपनों का परिवार मिला। मुझे ये पसंद है कि मैं घर लौटती हूं और वो मेरा घर है,” उन्होंने कहा। शादी की सबसे खास याद साझा करते हुए कृति ने एक बेहद निजी पल का ज़िक्र किया – उन्होंने और पुलकित ने शादी से पहले एक-दूसरे की वेडिंग आउटफिट्स नहीं देखे थे। “पुलकित और मैंने शादी से पहले एक-दूसरे की वेडिंग ड्रेस नहीं देखी थी। मैं एक बहुत पारंपरिक शादी चाहती थी और इस बारे में मेरी सोच बिल्कुल स्पष्ट थी,” कृति ने कहा। “हर बार जब मैं उसे दूल्हे के रूप में देखती थी, वो पल कुछ और ही था। मैंने उसे उसी पल, उसी वरमाला में अपना बना लिया।” कृति के अनुसार, उनका रिश्ता परंपरा और आधुनिकता का खूबसूरत संगम है, जो प्रेम में जड़ें रखता है और आपसी सम्मान से बंधा है। “मैं अक्सर उससे कहती हूं कि हमारी शादी बहुत पारंपरिक थी, लेकिन हमारा विवाह बहुत मॉडर्न है, कृति ने मुस्कुराते हुए कहा। अपनी बात खत्म करते हुए कृति ने कहा, “हमारा रिश्ता वैसा है जैसा हर किसी को मिलना चाहिए, और पुलकित तो बस जादू है।”
कृति की बातें सिर्फ़ एक नई-नवेली दुल्हन के शब्द नहीं हैं, बल्कि एक सच्चे, जमीनी प्यार की गवाही हैं जो परफेक्शन से ज़्यादा पार्टनरशिप का जश्न मनाती है। एक ऐसी इंडस्ट्री में जहां यरीटेल्स अक्सर स्क्रिप्टेड होती हैं, कृति और पुलकित की कहानी सच्ची, खूबसूरत और तक़दीर से लिखी हुई लगती है। जहां पूरी दुनिया उनकी शादी की तस्वीरों और रोमांटिक पलों की दीवानी है, वहीं कृति का ये भावुक और सच्चा बयान हमें याद दिलाता है कि असली प्यार बड़े इशारों में नहीं, बल्कि छोटी-छोटी बातों में बसा होता है – उन चुपचाप चुराए गए नज़रों में, उस हँसी में जो दिल को छू जाए, और उस यक़ीन में कि आपने अपना हमेशा वाला प्यार पा लिया है। वर्कफ्रंट पर बात करें तो कृति खरबंदा हाल ही में ‘राणा नायडू सीजन 2’ में आलिया ओबेरॉय की भूमिका में नज़र आईं, जिसे दर्शकों ने बेहद सराहा। वहीं पुलकित सम्राट ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्मों ‘राहु केतु’ और ग्लोरी’ की शूटिंग पूरी की है।
पुलकित है बस जादू”: कृति खरबंदा ने अपनी बॉन्डिंग पर की दिल से बात

