By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जनता के सुपरस्टार रवि किशन, जो कभी नहीं भूलते अपनी जड़ों को
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

जनता के सुपरस्टार रवि किशन, जो कभी नहीं भूलते अपनी जड़ों को

Last updated: August 7, 2025 7:46 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

जहाँ शोहरत अक्सर सितारों और आम आदमी के बीच दीवारें खड़ी कर देती है, ऐसी दुनिया में रहकर भी रवि किशन एक मिसाल बने हुए हैं। फिलहाल अपने दमदार अभिनय और जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पहचाने जाने वाले रवि किशन ने बतौर राजनीतिज्ञ, एक बार फिर से अपने ज़मीन से जुड़े होने का प्रमाण दिया है। जी हाँ, हाल ही में हुई एक प्रेरणादायक घटना के अनुसार रोजगार की तलाश में एक शख्स जैसे ही रवि किशन के पास पहुंचा, रवि किशन ने अपनी दरियादिली और सादगी से उसका दिल जीत लिया। दरअसल हुआ यह कि लंबे समय से रोजगार की तलाश में हताश और निराश एक शख्स ने जैसे ही मदद की तलाश में रवि किशन के सामने अपनी परेशानी बयान की, रवि किशन ने बिना कुछ सोचे अपने भरोसेमंद नेटवर्क से किसी को कॉल कर उसकी समस्या का समाधान मिनटों में कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस एक कॉल ने उस शख्स की ज़िंदगी बदल दी और उसे नौकरी मिल गई। हालांकि रवि किशन इसे अपनी तरफ से एक छोटी मदद मानते हैं, लेकिन इस एक मदद ने उस व्यक्ति के जीवन को एक नई दिशा दे दी।
गौरतलब है कि ग्लैमर की दुनिया में दशकों बिताने के बावजूद उनकी विनम्रता आज भी लोगों के दिलों को छू जाती है। संसद में जनता की आवाज़ बनकर खड़े होना हो या पर्दे के पीछे चुपचाप किसी ज़रूरतमंद की मदद करनी हो, रवि किशन हमेशा लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उन्होंने हमेशा यह बात साबित की है कि वे सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि उम्मीद की एक किरण हैं, जनता की आवाज़ हैं, और सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि असल ज़िंदगी की कहानियों में भी हीरो हैं। राजनीति के अलावा उनके फ़िल्मी करियर की बात करें तो, रवि किशन अपनी पूरी रफ्तार में हैं और इसका प्रमाण है हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’, जिसमें उन्होंने अपनी दमदार मौजूदगी से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अब जल्द ही वे ‘धमाल 4’ के मस्ती भरे सीरीज में अपनी कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीतने आ रहे हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप, सत्ताधारी दल के साथ मिलकर धोखाधड़ी का दावा
Next Article सूरत में चार मासखमण साधक साधिकाओं का अभिनन्दन समारोह संपन्न

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुर्मु, राधाकृष्णन, मोदी और नवीन सहित विभिन्न नेताओं ने अर्पित की वाजपेयी को श्रद्धांजलि
national
August 17, 2026
महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल कालबादेवी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम
social
August 17, 2026
कन्या सुरक्षा स्तंभ पर तेरापंथ महिला मंडल कांदिवली ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
social
August 16, 2026
संसार के मोह से निकल कर्मों की निर्जरा और वैर-मुक्ति की ओर बढ़ें : डॉ. श्री पदमचन्द्रजी म.सा.
social
August 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?