By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ दरबार में किया पूजन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ दरबार में किया पूजन

Last updated: September 17, 2018 11:44 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देर रात नौ बजे के बाद डीरेका गेस्‍ट हाउस से काशी विश्‍वनाथ मंदिर में बाबा दरबार दर्शन पूजन करने पहुंचे। इस दौरान ज्ञानवापी क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई तो सड़कों पर यातायात भी थम गया। बाबा दरबार पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने जन्‍मदिन पर दर्शन पूजन किया तो मंदिर प्रशासन की ओर से पीएम को प्रसाद भी भेंट किया गया। बाबा दरबार में दर्शन पूजन के बाद वह मंडुआडीह रेलवे स्‍टेशन का निरीक्षण भी देर रात दस बजे करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान मंडुआडीह स्टेशन पर मुख्य द्वार से अंदर गए और करीब 10 मिनट तक प्लेटफॉर्म नम्बर एक का निरीक्षण भी किया। इसके बाद रात्रि विश्राम के लिए डीरेका पीएम गेस्‍ट हाउस वापस आ गए। इस दौरान उनके साथ मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय भी मौजूद रहे।
एयरपोर्ट पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ सहित पार्टी पदाधिकारियों ने उनकी आगवानी की। इसके बाद पीएम सेना के हेलीकॉप्टर से डीरेका गए जहां से वह सड़क मार्ग से नरउर गांव स्थित प्राथमिक स्कूल पहुंचे। स्‍कूल में पीएम नरेंद्र मोदी ने बच्चों संग आधे घंटे संवाद कर उनको प्रेरित किया तो बच्चो ने भी गुलाब का फूल भेंट कर जन्‍मदिन की बधाई दी। वापस डीरेका गेस्‍ट हाउस पहुंचकर उन्‍होंने महात्‍मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रों से संवाद किया। इसके बाद वह देर रात नौ बजे के बाद बाबा विश्‍वनाथ दरबार में अपने जन्‍मदिन पर वह आशीर्वाद भी लेने पहुंचे।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी ने पूछा कि आप लोग कहां आंगनबाड़ी चलाती हैं। जब तक सभी जवाब देतीं तब तक पीएम ने खुद ही बताया कि आप लोग आंगनबाड़ी केन्द्र यशोदा भवन में चलाती हैं। साथ ही आंगनबाडी के मानदेय बढने पर पूछा कि आप लोग खुश हैं। इस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि वह अब खुश हैं। जब पीएम ने मानदेय बढने की बाबत पूछा तो सभी ने बताया कि ऑनलाइन पता चला। जब पीएम ने कहा कि मुझसे मिलकर कैसा लगा तो सभी ने एक स्‍वर में जबाब दिया- अच्छा। इसके बाद पीएम ने पूछा कि आप लोग आगे भी कार्य करेंगी तो सभी ने हां में जवाब दिया। आखिर में सभी से पीएम ने कहा कि आप लोग यशोदा माँ बन जाइये।
डीरेका से पीएम नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग से नरउर गांव शाम साढ़े पांच बजे रवाना हो गए। यहां वह एक प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ बातचीत करेंगे जिन्हें गैर-लाभकारी संगठन ‘रूम टू रीड’ द्वारा सहायता दी जा रही है। बाद में देर शाम डीएलडब्ल्यू परिसर में प्रधानमंत्री छात्रों के साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री यहां पर अपना जन्‍मदिन मनाने के साथ बाबा विश्‍वनाथ दरबार में हाजिरी तो लगाएंगे ही साथ ही रात्रि प्रवास करने के दौरान शहर भ्रमण भी कर सकते हैं। इस बाबत सु‍रक्षा एजेंसियों ने भी अपनी मुकम्‍मल तैयारी कर रखी है।
पीएम काशी प्रवास पहले दिन 17 सितंबर की शाम जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर नरउर गांव के सरकारी स्कूल में जाकर वहां के 200 बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मनाते हुए पीएम उनसे संवाद भी किया। यह आयोजन कई लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। एक ओर जहां वे बच्चों से अपने मन की बात साझा की तो वहीं बच्चे भी बिना रोकटोक से अपने मन की बात कहे। संवाद के दौरान पीएम से नागेपुर के एक बच्चे ने कहा कि आप ने हमारे गांव को भी गोद लिया है पर आये नही, जिसपर पीएम ने उस बच्चे को समय का अभाव बताते हुए कहा कि जल्‍द आएंगे, साथ ही सभी बच्चों को अपने लिए श्रम करने की भी सलाह दी। स्‍कूल के छात्र गौरव से सवाल हल करने के लिए जब पीएम ने कहा तो उसके पास पेन न होने पर पीएम ने अपनी पेन निकाल कर लिखने को दे दी।
विद्याथियों से डीरेका गेस्टहाउस मे प्रधानमंत्री ने अपने बचपन की यादें भी साझा कीं। कहा कि जब हम लोगों को चावल दाल लाने के लिये भेजा जाता था तो हम याद करके जाते थे। इसके अलावा उन्‍होंने योगा के बारे मे भी बात किया और छात्र जीवन में इसके महत्‍व की आवश्‍यकता भी बताई। इस दौरान पीएम ने 68 बच्चो से मुलाकात की। बच्चों ने पीएम को जन्‍मदिन पर तुलसी के पौधे, पेन्टिंग व ग्रीटिंग कार्ड भी भेंट किये।
काशी प्रवास के दूसरे दिन 18 सितंबर को महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की कर्मस्थली काशी हिंदू विश्वविद्यालय प्रधानमंत्री का अगला पड़ाव होगा। महामना को बहुप्रतिक्षित भारत रत्न से सम्मानित करा चुके नरेंद्र मोदी महामना में अपने प्राण बसाने वाले बीएचयू परिवार के लिए अत्यंत खास हो चुके हैं। अपने जन्मदिन के रिटर्न गिफ्ट में पीएम बीएचयू एम्फीथियेटर मैदान की सभा में काशी को 557 करोड़ रुपये की सौगातें देते हुए लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। यहां होने वाले पीएम के संबोधन को सुनने के लिए समूचे बनारस सहित बीएचयू के छात्रों ने जोशो-जुनून के साथ तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर की अडिय़ों, गांव की चट्टियों से लेकर बीएचयू परिसर की कैंटीन और हॉस्टल की मेस तक में सिर्फ नरेंद्र मोदी की चर्चा चल रही है। बनारसी वैसे भी भावों से भरा होता है और देश के प्रधानमंत्री द्वारा अपना जन्मदिन काशी में मनाए जाने के फैसले ने उसे और भाव विह्वल कर दिया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मेड इन चाइना: रघु और रुख्मिणी की पहली तस्वीर
Next Article नए एक्सप्रेस-वे से दिल्ली-मुंबई की दूरी 12 घंटे में होगी तय

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

यूपी के उरई में डॉ. अम्बेडकर माह का समापन, जिलेभर में निकाली यात्रा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
state
May 1, 2026
‘एक दिन’ फिल्म की कहानी से गहरा है उनका अपना कनेक्शनः आमिर खान
entertainment
May 1, 2026
रायन इंटरनेशनल स्कूल, चेंबूर ने फ़िर से रचे शैक्षणिक उत्कृष्टता के नये प्रतिमान
Mumbai / Maharshtra
May 1, 2026
धाकड़ भवन के प्रांगण में तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
May 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?