सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सिर्फ 10 हजार अतिरिक्त जवान भेजने का आदेश दिया: गृह मंत्रालय; एयरफोर्स और सेना को हाईअलर्ट पर रहने का आदेश
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

सिर्फ 10 हजार अतिरिक्त जवान भेजने का आदेश दिया: गृह मंत्रालय; एयरफोर्स और सेना को हाईअलर्ट पर रहने का आदेश

Last updated: August 2, 2019 11:33 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों के 25 हजार और जवान भेजने की खबरों को गलत बताया। शुक्रवार को सरकारी सूत्रों ने न्यूज एजेंसी से कहा कि केंद्र ने कश्मीर में सिर्फ 10 हजार अतिरिक्त जवानों को भेजने का आदेश दिया है। जिन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है। इसी के चलते जवानों के मूवमेंट को लेकर कई कयास लगाए गए।

गृह मंत्रालय के मुताबिक, सुरक्षाबलों की 100 कंपनियों को लाने और लेकर जाने में वायुसेना के सी-17 ग्लोबमास्टर विमान की मदद ली जा रही है। सरकार ने शुक्रवार को एयरफोर्स और सेना को हाई ऑपरेशन अलर्ट पर रहने का आदेश दिया। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत भी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए श्रीनगर पहुंचे हैं। घाटी में इस हलचल के बीच कुछ बड़ा हाेने काे लेकर अटकलाें का बाजार गर्म है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई दरगाहाें, मस्जिदाें और कुछ अदालताें से भी सुरक्षा हटाई गई है। यहां तैनात जवानाें काे अपने जिलाें की पुलिस लाइन में रिपाेर्ट करने काे कहा गया है। अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात कुछ जवान भी दूसरी जगह भेजे जा रहे हैं। राज्य में अमरनाथ यात्रा 4 अगस्त तक स्थगित है। सरकार ने खराब माैसम काे इसकी वजह बताया था। हालांकि, मौसम विभाग ने ऐसे किसी बड़े बदलाव का पूर्वानुमान नहीं लगाया है।

डोभाल के दौरे के बाद 10 हजार अतिरिक्त जवान भेजे गए थे

मोदी सरकार ने करीब हफ्तेभर पहले भी 10 हजार अतिरिक्त जवान घाटी में भेजे थे। यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के जम्मू-कश्मीर दौरे से लौटने के बाद लिया गया था। तब गृह मंत्रालय ने कहा था कि घाटी में आतंक विरोधी कार्रवाई को और मजबूती देने के लिए सुरक्षाबलों की कंपनियां तैनात की जा रही हैं।

राज्यपाल ने कहा- अनुच्छेद 35ए हटाने की कोई योजना नहीं

बुधवार को जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कश्मीर से अनुच्छेद 35ए हटाने की अटकलों को खारिज किया था। पिछले दिनों फारूक अब्दुल्ला समेत जम्मू-कश्मीर के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिले थे। इससे पहले उन्होंने घाटी के मौजूदा हालात पर सर्वदलीय बैठक में चर्चा की थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article विंडीज कोच को उम्मीद: रोमांचक होगी टी20 सीरीज
Next Article जीडीपी में भारत 5वें से 7वें नंबर पर फिसला:वर्ल्ड बैंक
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

कुणाल कपूर ने साझा की ‘रामायण’ के सेट की झलक, बोले- ‘छोटे सपने न देखने वालों का जुनून देखकर बहुत कुछ सीखा
entertainment
November 7, 2026
यश ने रचा बॉक्स ऑफिस पर इतिहास! लगातार तीन फिल्मों ने की ₹100 करोड़ से ज्यादा की वर्ल्डवाइड ओपनिंग, KGF 2, टॉक्सिक और रामायण 1 के साथ लगाई रिकॉर्डतोड़ हैट्रिक!
entertainment
November 7, 2026
राजस्थान के मेवाड़ अंचल के टॉडगढ़ की बेटी क्षमा महावीर कोठारी बनीं JITO APEX ALL INDIA YOUTH WING की सबसे युवा चेयरपर्सन
social
November 7, 2026
फ़िल्म रिव्यू: रामायण जैसे महाकाव्य को 3D में देखना रोमांच से भर देता है
entertainment
November 7, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?