सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पुलवामा में आत्मघाती हमला, 44 जवान शहीद, जैश ए मोहम्मद ने ली जिम्मेदारी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

पुलवामा में आत्मघाती हमला, 44 जवान शहीद, जैश ए मोहम्मद ने ली जिम्मेदारी

Last updated: February 15, 2019 7:51 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में गुरुवार को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वाहन पर किये गये आतंकी हमले में कम से कम 44 से जवान शहीद हो गये। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादी ने श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोरीपोरा के निकट सीआरपीएफ के वाहन से अत्याधुनिक विस्फोटक (आईईडी) से लदे वाहन की टक्कर मार दी। विस्फोटकों के विस्फोट से सीआरपीएफ का वाहन क्षत-विक्षत हो गया। इस हमले में सीआरपीएफ के 12 जवान मौके पर ही शहीद हो गये और 32 अन्य घायल हो गये। घायल जवानों को सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 28 अन्य जवानों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी।
उन्होंने कहा कि जवानों के शहीद होने की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ अन्य जवानों की हालत नाजुक बनी हुई है। आतंकी हमले के मद्देनजर सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी की पहचान पुलवामा के कोकापारो निवासी आदिल अहमद के रूप में की गयी है। इस बीच राज्यपाल के सलाहकार के. विजय कुमार ने कहा जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली है और आतंकवादी का चित्र भी जारी किया है। उन्होंने कहा “फोरसेंनिक विशेषज्ञों को घटना स्थल की ओर भेजा गया है और जांच के बाद विस्तृत विवरण जारी किया जायेगा।” उन्होंने कहा कि आतंकवादी पिछले एक साल की कार्रवाई से हतोत्साहित हो गये हैं। यही कारण है कि आतंकवादियों ने इस तरह के हमले काे अंजाम दिया है। आत्मघाती आदिल अहमद उर्फ वकास-हमला जैश ए मोहम्मद द्वारा बनाए गए अफजल गुरु स्कवाड ने किया है। हमले से कुछ समय पहले का आदिल का वीडियो जो अफजल गुरु स्कवाड के मीडिया ने जारी किया है।
आतंकियों का निशाना बना सीआरपीएफ वाहन जम्मू से श्रीनगर की तरफ आ रहे सीआरपीएफ के जवानों के काफिले का हिस्सा था। काफले में करीब 40 वाहन थे। अपरान्ह करीब सवा तीन बजे जब यह काफिला दक्षिण कश्मीर में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोरीपोरा अवंतीपोर के पास पहुंचा तो अचानक एक कार तेजी से काफिले में घुसी। कार चालक ने सीआरपीएफ जवानों की एक बस को टक्कर मार दी और इसके बाद वहां जोरदार धमाके की आवाज आई। कार धू-धू कर सड़क पर जलने लगी, बस के एक हिस्से में भी आग की लपटें निकलने लगीं।
धमाके की आवाज से पूरा इलाका दहल गया और आसमान में काले धुुएं के गुब्बार के साथ सड़क पर लोगों को रोने-चिल्लाने की आवाजें आने लगी। काफिले में शामिल अन्य वाहन तुरंत रुक गए और उनमें सवार जवान जब बाहर निकल रहे थे तो वहीं एक जगह पोजीशन लिए बैठे आतंंकियों ने उन पर गोलियां भी दागी। जवानों ने तुरंत अपनी पोजीशन ले जवाबी फायर किया। कहा जाता है कि जवाबी फायर पर आतंकी वहां से भाग निकले।
इस बीच, जवानों ने पूरे इलाके को घेरते हुए कार बम विस्फोट से तबाह हुई बस में पड़े जख्मी और मृत जवानों काे बाहर निकलवा अस्पताल पहुंचाना शुरू कर दिया। स्थिति इतनी भयावह थी कि धमाके की चपेट में आई बस में सवार कई जवान जिनकी मौत हुई है, के शव सड़क पर गिरे पड़े थे, कई लाशों के चिथड़े तक उड़ गए थे। आतंकियों द्वारा धमाके में इस्तेमाल कार में सवार आत्मघाती आतंकी आदिल अहमद के भी मारे जाने का दावा किया जा रहा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पुलवामा हमला: आतंकी मसूद अजहर पर पाबंदी के लिए मुहिम तेज करेगा भारत
Next Article Pulwama Terror Attack: एनआइए को सौंपी जाएगी सीआरपीएफ पर हुए आतंकी हमले की जांच

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सोनिया गांधी का संस्मरण 10 नवंबर को होगा जारी
social
October 22, 2026
शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन नवकार धाम में माँ भगवती पद्मावती का भव्य महापूजन
social
October 22, 2026
अखंड साधना के 30 वर्ष, गुरु-कृपा, संकल्प और निःस्वार्थ सेवा की मिसाल
social
October 22, 2026
करण टैकर ने स्कॉटलैंड में शुरू की नए प्रोजेक्ट की शूटिंग!
entertainment
October 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?