मुंबई। आचार्यश्री महाश्रमण जी के विद्वान संत जिनेशमुनि का रविवार को दहिसर सभा भवन से प्रातः 7 बजे विहार हुआ। मुनि श्री के रस्ते की सेवा में दहिसर से दिलीप कच्छारा,महेंद्र मादरेचा,रमेश चपलोत, महेंद्र बाफना, रमेश डूंगरवाल एवं महेंद्र डुंगरवाल ने मीरा रोड तक सेवा का लाभ लिया।
मुनिवर मीरारोड में स्थानक देरासर में स्थानकवासी गोंडल सम्प्रदाय के मुनि मनोहर म.सा. के सानिध्य में आध्यात्मिक मिलन का एक विशेष दृश्य देखने को मिला। इसके बाद जिनेशमुनि व परमानंद स्वामी ने 10-15 मिनिट मुनिवर के सानिध्य में बिताए। तेरापंथ भवन मीरारोड में तेरापंथ समाज जे श्रावक, श्राविकाओं को दर्शन का लाभ भी दिया। मीरारोड से रास्ते की सेवा में समकित जैन व भायंदर से तेयुप अध्यक्ष विनोद डाँगी, मंत्री परेश जैन, राकेश, राजेन्द्र कोठारी, अरविंद, नीरज, संदीप, पंकज, भरत भंडारी, अशोक, भरत जैन, ख्याली किशोर मंडल से गविश मयूर ऋषभ सम्मिलित थे । जिनेश मुनि ने इस दरमियान विधायक नरेंद्र मेहता के घर पधारकर उन्हें आर्शीवाद दिया । तत्पश्चात मुनिवर महेंद्र जी बोहरा-रामेश्वर टावर जैन बंगलो के सामने पधारकर परिवारजन को सेवा का अवसर प्रदान करवाया ।
यही से जिनेश मुनि विहार कर तेरापंथ भवन टेम्बो रोड पधारे यहाँ तेरापंथ सभा अध्यक्ष प्रदीपजी बच्छावत, मंत्री माणकजी, उपाध्यक्ष राजूजी कोठारी,पूर्व अध्यक्ष भगवतीजी वागरेचा, विजय जैन, राजू बछावत, कनकजी सिंघी एवं कई गणमान्य सदस्यो की उपस्थिति रही । भवन पधारकर प्रवचन का लाभ भायंदर के श्रावको को भी मिला । महिला मंडल ने भी सेवा का लाभ उठाया । यह जानकारी गजेंद्र सामोता द्वारा दी गयी ।
जिनेशमुनि का दहिसर से रविवार को भायंदर विहार

