नई दिल्ली:झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की 81 सीटों में से 52 सीटों के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में आयोजित कोर कमेटी की बैठक के बाद इन उम्मीदवारों के नाम ऐलान कर दिया गया है। बैठक के बाद भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। जिसमें 52 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इसमें सबसे पहला नाम झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास का है जो कि जमशेदपुर ईस्ट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि पार्टी ने अभी तक 52 सीटों पर 13 युवाओं को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा 5 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। जबकि 6 उम्मीदवार हैं और एसटी से 17 उम्मीदवार बीजेपी टिकट पर मैदान में हैं। सबके ज्यादा 21 उम्मीदवार ऐसे हैं जो ओबीसी से आते हैं। इसके अलावा अभी तक के 52 उम्मीदवारों में 30 ऐसे हैं जो मौजूदा विधायक हैं। जबकि 10 मौजूदा विधायकों का टिकट कट गया है।
विधानसभा सीट उम्मीदवार
राजमहल अनंत ओझा
बोरियो(एसटी) सूर्या हांसदा
बारहैट(एसटी) सिमोन मोल्टो
लिट्टीपाड़ा(एसटी) डेनियल किस्कु
महेशपुर(एसटी) मिस्त्री सोरेन
शिकारीपाड़ा(एसटी) परितोष सोरेन
नाला सत्यानंद झा बातुल
जामतारा वीरेंद्र मंडल
दुमका(एसटी) श्रीमति लुईस मरांडी
जामा(एसटी) सुरेश मुर्मू
जरमुंडी देवेंद्र कुंवर
मधुपुर राज पालीवाल
सारथ रणधीर सिंह
देवघर(एसटी) नारायण राम दास
गोड्डा अमित मंडल
महागमा अशोक कुमार भगत
कोडरमा श्रीमति नीरा यादव
बरही मनोज यादव
मांधू जेपी पटेल
हजारीबाग मनीष जायसवाल
सिमरिया(एससी) किशुन कुमार दास
चतरा(एससी) जनार्दन पासवान
बगोदर नागेंद्र महतो
जमुआ(एससी) केदार हाजरा
गिरीडीह निर्भय शाहबादी
बेरमो योगेश्वर महतो बातुल
सिंदरी इंद्रजीत महतो
धनबाद राज सिन्हा
झरिया श्रीमति रागिनी सिंह
बाघमारा ढुल्लू महतो
बाहरागोड़ा कुणाल सारंगी
घाटशीला(एसटी) लखन मार्डी
पोटका(एसटी) श्रीमति मेनका सरदार
जमशेदपुर ईस्ट रघुवर दास
इचागढ़ साधुचरण महतो
मनोहरपुर(एसटी) गुरु चरण नायक
चक्रधरपुर(एसटी) लक्ष्मण गिलुवा
तोरपा(एसटी) कोचे मुंडा
खिजरी(एसटी) रामकुमार पाहन
रांची सीपी सिंह
हटिया नवीन जायसवाल
गुमला(एसटी) मिशिर कुजुर
बिष्णपुर(एसटी) अशोक उरांव
सिमडेगा(एसटी) सदानंद बेसरा
मणिका(एसटी) रघुपाल सिंह
लातेहार(एससी) प्रकाश राम
पांकी शशि भूषण महतो
डाल्टनगंज आलोक चौरसिया
विश्रामपुर रामचंद्र चंद्रवंशी
छतरपुर(एससी) श्रीमति पुष्पा देवी
गढ़वा सत्येंद्र तिवारी
भवनाथपुर भानु प्रताप साही
बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान पहले ही हो चुका है। राज्य में इस बार 81 विधानसभा सीटों के लिए पांच चरणों के लिए चुनाव होंगे। जबकि वोटों की गिनती 23 दिसंबर को होगी। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक पहले चरण में 30 नवंबर को 13 सीटों पर, दूसरे चरण में 7 दिसंबर को 20 सीटों पर, तीसरे चरण में 12 दिसंबर को 17 सीटों पर, चौथे चरण के लिए 16 दिसंबर को 15 सीटों पर और पांचवे चरण के लिए 20 दिसंबर को 16 सीटों पर मतदान होगा।
वही साल 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 37 सीटें जीती थी, वहीं उसके सहयोगी दल ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (एजेएसयू) ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी। राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत हासिल करने के लिए 42 सीटों पर जीत हासिल करनी होगी।

