बेंगलुरु। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) द्वारा चेन्नई में 20-21-22 जून 2026 तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता (जीतो नेशनल स्पोर्ट्स मीट 2026) के लिए बेंगलुरु से 82 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। ये खिलाड़ी बैडमिंटन, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, शतरंज, स्विमिंग तथा विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
खिलाड़ियों के चयन हेतु बेंगलुरु के सिटी इंस्टीट्यूट, शंकरपुरम में विशेष चयन एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 180 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रशिक्षित कोचों द्वारा प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न खेलों के लिए 82 खिलाड़ियों का अंतिम चयन किया गया।
इस अवसर पर जीतो बेंगलुरु नॉर्थ के चेयरमैन श्री विमल कटारिया, स्पोर्ट्स संयोजक श्री शेखर चानोदिया, सहसंयोजक श्री प्रीतेश जैन उपस्थित रहे। वहीं जीतो बेंगलुरु साउथ की ओर से चेयरमैन श्री रणजीत सोलंकी, महामंत्री श्री नितिन लूनिया, स्पोर्ट्स संयोजक श्री चेतन बोहरा तथा सहसंयोजक श्री श्रेयांश रखेचा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
आज सायंकाल बेंगलुरु से 82 खिलाड़ियों का दल जीतो नॉर्थ एवं साउथ की खेल समिति के पदाधिकारियों, कार्यक्रम संयोजकों एवं सह-संयोजकों के साथ चेन्नई के लिए रवाना होगा। इस दल में नॉर्थ कन्वेनर शेखर चानोदिया को कन्वेनर प्रीतेश जैन साउथ कन्वेनर चेतन बोहरा को कन्वेनर श्रेयांश रखेचा श्री दीपक पी. जैन, श्री अमित जैन एवं सुश्री दिव्या सहित अन्य पदाधिकारी भी सम्मिलित रहेंगे।
राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में देशभर से 500 से अधिक खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेंगे। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 में जीतो बेंगलुरु नॉर्थ को राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन का गौरव प्राप्त हुआ था। बेंगलुरु के खिलाड़ी इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शहर और संस्था का नाम रोशन करने के लिए उत्साहित हैं।
जीतो नेशनल स्पोर्ट्स मीट 2026 के लिए बेंगलुरु से 82 खिलाड़ियों का चयन

