बेंगलुरु। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) बेंगलुरु नॉर्थ चैप्टर, जीतो एपेक्स-महिला विंग एवं जीतो-केकेजी ज़ोन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 5, 6 और 7 सितम्बर 2025 को त्रिपुरा वासिनी, पैलेस ग्राउंड्स, बेंगलुरु में “JITO Zewar Expo & The Bridal Story” का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन में गौरव मय उपस्थिति हेतु जीतो के एक प्रतिनिधिमंडल ने कर्नाटक के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री दिनेश गुंडूराव से भेंट कर उन्हें आमंत्रित किया। स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडूराव ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “ऐसे आयोजन न केवल व्यापार जगत को प्रोत्साहित करते हैं बल्कि समाज को भी स्वस्थ, सशक्त और संगठित बनाने में भूमिका निभाते हैं। विवाह और ज्वेलरी उद्योग से जुड़े इस भव्य एक्सपो का हिस्सा बनकर मुझे प्रसन्नता होगी।”जीतो बेंगलुरु नॉर्थ चैप्टर के अध्यक्ष विमल कटारिया ने कहा कि यह एक्सपो विवाह उद्योग और ज्वेलरी जगत के लिए एक अनूठा मंच सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि “आधुनिक समय में विवाह उद्योग केवल व्यापारिक अवसर नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, कल्याण और जीवनशैली से भी जुड़ा हुआ है। इस आयोजन के माध्यम से हम समाज की बदलती आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं।”
महामंत्री विजय सिंघवी ने कहा कि “इस एक्सपो से बेंगलुरु सहित पूरे कर्नाटक में ज्वेलरी और वेडिंग इंडस्ट्री को नई पहचान मिलेगी। साथ ही स्वास्थ्य और जीवनशैली के पहलुओं पर भी सकारात्मक संदेश जाएगा। व्यापार और समाज को जोड़ने का यह प्रयास जीतो की सोच और दृष्टि को दर्शाता है।”इस आमंत्रण प्रक्रिया में जीतो बेंगलुरु नॉर्थ की टीम से श्री प्रितेश जैन (सचिव), श्री सुरेश गन्ना (कन्वीनर), श्री संजीव गन्ना (सह-कन्वीनर), श्री राकेश पोखरना (मैनेजिंग कमेटी सदस्य), श्री प्रवीण गन्ना, श्री प्रमोद भंडारी (सदस्य) एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। ‘जीतो जेवर एक्सपो एवं द ब्राइडल स्टोरी’ न केवल व्यापार जगत के लिए एक बड़ा अवसर होगा, बल्कि विवाह से जुड़ी हर आवश्यकता को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराकर समाज में नई सोच और सुविधा का मार्ग प्रशस्त करेगा।
जीतो बेंगलुरु नॉर्थ मैनेजिंग कमिटी ने ‘जीतो जेवर एक्सपो एवं द ब्राइडल स्टोरी’ में कर्नाटक स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडूराव को किया आमंत्रित

