बेंगलुरु। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) बेंगलुरु नॉर्थ चैप्टर फाउंडेशन के गांधीनगर स्थित नवीन 8000 वर्गफीट के भव्य एवं आधुनिक कार्यालय में स्नात्र महोत्सव एवं वास्तु पूजन अत्यंत श्रद्धा, आध्यात्मिक गरिमा एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री विमल शांति महिला मंडल की भक्तिमय प्रस्तुति से हुआ। इस अवसर पर चैप्टर चेयरमैन श्री विमल कटारिया ने मुख्य मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा विधिवत स्थापित की। तत्पश्चात मुख्य प्रवेश द्वार का पूजन किया गया तथा कंवारी कन्याओं ने मंगल कलश के साथ शुभ प्रवेश कराया।
स्वागत उद्बोधन में चेयरमैन विमल कटारिया ने बताया कि यह 8000 वर्गफीट का कार्यालय देश-विदेश में जीतो का सबसे विशाल एवं आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कार्यालय है, जिसमें 150 सीटिंग क्षमता वाला बहुउद्देश्यीय ऑडिटोरियम भी शामिल है। उन्होंने बताया कि आगामी 12 जुलाई को भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर से जीतो अपैक्स बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का आगमन होगा तथा उद्घाटन उपरांत अपैक्स बोर्ड मीटिंग भी इसी कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
कार्यालय कन्वीनर रमेश बोहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यालय के निर्माण में विभिन्न स्पॉन्सर्स एवं दानदाताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कार्यालय का उद्घाटन छाजेड़ परिवार (आरके ग्रुप ऑफ कंपनी) द्वारा तथा ऑडिटोरियम का उद्घाटन सुराणा परिवार (माइक्रो लैब) द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि चेयरमैन चैम्बर खीवेसरा परिवार, एक्सक्यूटिव बोर्ड रूम गुलेछा परिवार, बोर्ड रूम भंडारी परिवार, JYW एवं JLW चेंबर कटारिया परिवार, एडमिन ब्लॉक हरण परिवार, डाइनिंग रूम बैद एवं बोहरा परिवार, फूड कोर्ट बोहरा-कटारिया परिवार तथा 51 गोल्डन स्पॉन्सर्स ने अपना सहयोग प्रदान किया है।
इस अवसर पर जीतो अपैक्स के पूर्व चेयरमैन तेजराज गुलेछा ने कार्यालय की सराहना करते हुए इसे देश के श्रेष्ठ कार्यालयों में से एक बताया। पूर्व वाइस चेयरमैन प्रकाश सिंघवी एवं पूर्व उपाध्यक्ष पारस भंडारी ने कहा कि मात्र 3.5 वर्ष पुराने नॉर्थ चैप्टर द्वारा यह उपलब्धि अत्यंत सराहनीय है तथा चेयरमैन विमल कटारिया एवं रमेश बोहरा की जोड़ी ने उल्लेखनीय कार्य किया है।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष इन्द्रचंद बोहरा, केकेजी चेयरमैन प्रवीण बाफना, जीतो प्लस के पूर्व अध्यक्ष किरण गाला, अपैक्स डायरेक्टर शैलेष हरण एवं प्रवीण शाह ने अपने विचार व्यक्त किए। निर्माण कार्य के कन्वीनर दिनेश बाफना ने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। जीतो लेडीज विंग चेयरपर्सन श्रीमती लक्ष्मी बाफना एवं जीतो यूथ विंग चेयरमैन श्री अनीश भोजानी ने संगठन के उज्ज्वल भविष्य हेतु पूर्ण सहयोग का विश्वास व्यक्त किया।
इस अवसर पर वाइस चेयरमैन कमल पूनमिया, महामंत्री विजय सिंघवी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र आच्छा, सह-कोषाध्यक्ष किशोर कर्णावत, मंत्री अशोक भंडारी, पंकज बालर, प्रीतेश जैन, मदन मुनोत सहित संपूर्ण मैनेजिंग कमेटी उपस्थित रही।
इसके अतिरिक्त पूर्व अपैक्स डायरेक्टर जयचंद बाफना, जिप डायरेक्टर ओम जैन, लेडीज विंग पूर्व अध्यक्षा बिंदु रायसोनी, महामंत्री रक्षा छाजेड़, मधु कटारिया सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
जीतो बेंगलुरु नॉर्थ के 8000 वर्गफीट के भव्य कार्यालय में स्नात्र महोत्सव एवं वास्तु पूजन संपन्न

