गांधीनगर, बेंगलुरु। जीतो बेंगलुरु नॉर्थ चैप्टर के नव-निर्मित अत्याधुनिक कार्यालय में दिनांक 4 जुलाई 2025 को श्रद्धा, उल्लास एवं संगठनात्मक गौरव के साथ वास्तु पूजन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में जीतो के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्य सदस्य एवं अतिथि उपस्थित रहे, जिन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना, मंगलाचरण एवं शुभ संकल्पों के साथ इस नवीन अध्याय की शुरुआत को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। गांधीनगर के प्रमुख स्थान पर स्थित यह नया कार्यालय लगभग 4000 वर्ग फीट में फैला हुआ है, जिसमें आधुनिक सुविधाओं और कार्य-कुशलता का सुंदर समन्वय किया गया है। यह भवन जीतो के सदस्यों के लिए न केवल संगठनात्मक गतिविधियों का केंद्र बनेगा, बल्कि एक प्रेरणादायी, सहयोगात्मक एवं सुव्यवस्थित वातावरण भी प्रदान करेगा। कार्यालय में एक साथ 100 से अधिक
व्यक्तियों की बैठक हेतु मल्टीपर्पज हॉल, आधुनिक वर्किंग एरिया, स्वागत कक्ष, अध्यक्ष कक्ष, सचिवालय कार्यालय, तथा कैफेटेरिया एवं विश्राम क्षेत्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो इसे पूर्ण रूप से कार्यसंपन्न और प्रभावशाली बनाती हैं। इस शुभ अवसर पर समस्त वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा, संगठन के प्रति समर्पण और सामूहिक एकता की भावना से ओतप्रोत रहा। यह नई शुरुआत निश्चित रूप से जीतो के विजन “शून्य से शिखर तक” को और अधिक सशक्त रूप में आगे बढ़ाने की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगी। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्यजनों में जीतो नॉर्थ अध्यक्ष श्री विमल कटारिया, महामंत्री श्री विजय सिंघवी, पूर्व अध्यक्ष श्री तेजराज गोलछा, प्रोजेक्ट चेयरमैन श्री रमेश बोहरा, श्री प्रमोद भंडारी, उपाध्यक्ष श्री दिनेश बाफना, श्री कमल पूनमिया, साउथ महामंत्री श्री नितिन लुनिया, साउथ उपाध्यक्ष श्री महेंद्र जी ज़िनानी, बैंगलोर नॉर्थ कमिटी से मदन जैन, पंकज जैन, प्रीतेश जैन, जे.वाई.डब्ल्यू बैंगलोर नॉर्थ अध्यक्ष अनीश भोजानी एवं जे.एल.डब्लू अध्यक्ष लक्ष्मी बाफना, मेंटर मधु कटारिया, उपाध्यक्ष सुमन सिंघवी शामिल रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और अधिक बढ़ा दिया।
जीतो बेंगलुरु नॉर्थ चैप्टर के नए कार्यालय में भव्य वास्तु पूजन समारोह

