बेंगलुरु। जेबीएन वी कनेक्ट महिला व्यवसाय रेफरल समूह द्वारा राजाजीनगर स्थित जीतो बैंगलोर नॉर्थ कार्यालय में अपने 5वें कार्यकाल की 11वीं बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। कार्यक्रम जेएलडब्लू अध्यक्षा श्रीमती लक्ष्मी बाफना एवं जेएलडब्लू कोषाध्यक्ष एवं स्वयम् संयोजक श्रीमती तनुजा मेहता के मार्गदर्शन में हुई। बैठक की शुरुआत सामूहिक नवकार मंत्र के जाप से हुई।
बैठक में 8-मिनट प्रस्तुति के अंतर्गत श्रीमती मीना जैन (लॉ ऑफ अट्रैक्शन एवं मैनिफेस्टेशन कोच) ने अपने 25 वर्षों के अनुभव के आधार पर प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक विचार साझा किए। उन्होंने एक रोचक गतिविधि के माध्यम से शब्दों और विचारों की शक्ति का महत्व समझाया तथा स्वास्थ्य, धन एवं संबंधों के संतुलन को सफल जीवन का आधार बताया। यह सत्र सभी उपस्थित सदस्यों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।
एजुकेशन स्लॉट में श्रीमती लक्षिता कटारिया ने पावर टीम के महत्व को स्पष्ट करते हुए बताया कि मजबूत टीम के साथ कार्य करने से नेटवर्क, अवसर एवं व्यवसायिक विकास में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। इसके साथ ही सभी सदस्यों ने बॉलीवुड थीम पर अपने 30-सेकंड पिच आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किए। लीडरशिप टीम द्वारा स्किट एवं गेम गतिविधियों के माध्यम से बैठक को रोचक और इंटरैक्टिव बनाया गया, जिससे सदस्यों के बीच सहयोग एवं सहभागिता को बढ़ावा मिला।
कार्यक्रम के अंत में डोर प्राइज की घोषणा की गई, जिसमें सर्वश्रेष्ठ बॉलीवुड पिच हेतु श्रीमती सुखदेवी जैन, सर्वाधिक व्यवसाय देने हेतु श्रीमती मीना जैन एवं रेफरल चैंपियन के रूप में श्रीमती लक्षिता कटारिया को सम्मानित किया गया। बैठक में 2 विजिटर्स एवं 1 नए सदस्य की उपस्थिति रही। यह कार्यकाल विकास, विश्वास, सहयोग एवं सामूहिक सफलता की दिशा में निरंतर अग्रसर है।
जेबीएन वी कनेक्ट की 11वीं बैठक संपन्न, महिला उद्यमिता को मिला नया आयाम

