बेंगलुरु। जे.बी.एन.वी. कनेक्ट महिला व्यवसाय रेफ़रल समूह की चौथी टेन्योर मीटिंग का आयोजन राजाजीनगर स्थित जीतो बेंगलुरु नॉर्थ कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर जे.एल.डब्ल्यू. की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी जी बाफना, उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन जी सिंघवी, मुख्य सचिव श्रीमती रक्षा जी छाजेड़, जे.बी.एन. की संयोजिका श्रीमती तनुजा जी मेहता तथा पूरी कार्यकर्ता टीम उपस्थित रही। बैठक की शुरुआत नवकार मंत्र के साथ हुई और दो नई सदस्याओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बैठक की मुख्य वक्ता सीए सुखदेवी जैन (को-फाउंडर एवं पार्टनर -सी एस जैन एंड कंपनी) रहीं। एक अनुभवी चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में उन्होंने “व्यवसाय समृद्धि के लिए टैक्सेशन की समझ” विषय पर जानकारीपूर्ण सत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने आयकर और जी.एस.टी. कानून से जुड़े जटिल प्रावधानों को सरल भाषा में समझाया, सही अनुपालन के लाभ गिनाए और पेनल्टी से बचने के व्यावहारिक उपाय साझा किए। साथ ही टीडीएस नियम, जीएसटी इनपुट क्रेडिट प्रबंधन और सटीक रिटर्न फ़ाइलिंग में उनकी विशेषज्ञता ने सत्र को ज्ञान, स्पष्टता और व्यावहारिक मूल्य का उत्कृष्ट संगम बना दिया।
आठ मिनट की प्रेज़ेंटेशन में शीतल झावेरी (संस्थापक – झावेरी कैटरर) ने “हैप्पी बाइट्स से झावेरी कैटरर तक” अपने प्रेरणादायक सफर को साझा किया। उनका कहना था कि “खाना सिर्फ परोसा नहीं जाता, यहां पलों को परोसा जाता है।” उनके लिए व्यवसाय सिर्फ लेन-देन नहीं बल्कि ऊर्जा, जुड़ाव और सेवा का संगम है। उनकी सेवाओं में शुद्ध वेजिटेरियन और जैन फूड प्रमुख हैं। कार्यक्रम का नेतृत्व रेफ़रल हेड श्रीमती मीना जैन, रेफ़रल लीड श्रीमती लीला पितलिया और रेफ़रल सचिव सीए सुखदेवी जैन ने किया। सभी सदस्यों ने मंच पर आकर 30-सेकंड पिच के माध्यम से अपने-अपने व्यवसाय को प्रस्तुत किया। डोर प्राइज़ विजेताओं में सर्वश्रेष्ठ परिधान का पुरस्कार श्रीमती निकिता जैन और श्रीमती नीतिका जैन को, जबकि सर्वश्रेष्ठ 30 सेकेंड पिच का पुरस्कार श्रीमती जिया जैन को प्रदान किया गया। बैठक में आगामी जीतो जेवर एक्सपो एवं द ब्राइडल स्टोरी एग्ज़िबिशन के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसके बाद नेटवर्किंग सत्र में सभी सदस्यों ने मिलकर सहयोग, सशक्तिकरण और सफलता की भावना को आगे बढ़ाया।
जे.बी.एन.वी. कनेक्ट महिला व्यवसाय रेफ़रल समूह की चौथी टेन्योर मीटिंग

