By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जब होता है पुराने ज़माने की सोच से डिजिटल दुनिया का सामना : 3 जुलाई को होनेवाले प्रीमियर से पहले आया ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का ट्रेलर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

जब होता है पुराने ज़माने की सोच से डिजिटल दुनिया का सामना : 3 जुलाई को होनेवाले प्रीमियर से पहले आया ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का ट्रेलर

Last updated: June 16, 2026 12:31 am
Surabhi Saloni
Share
8 Min Read
SHARE

मुंबई। एक बेहद दिलचस्प फर्स्ट लुक के बाद, जियोहॉटस्टार ने उस ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है, जिसने जवाब देने से ज़्यादा दर्शकों के मन में कई सवाल छोड़ दिए थे। यह सीरीज़ कॉमेडी, सस्पेंस, ड्रामे और एक अनोखी पार्टनरशिप से भरपूर, मनोरंजन का एक ज़बरदस्त डोज़ होने वाली है। गोवा की चकाचौंध और रंगीन माहौल पर बनी ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ दो बिल्कुल अलग दुनिया के लोगों की कहानी है, जो बेहद अजीब और असामान्य हालातों में एक-दूसरे से टकराते हैं। इस कहानी के केंद्र में पेड्रो और प्रीतम हैं। पेड्रो अपने अनुभवों और अंदरूनी ज्ञान से चलने वाला एक पुराने ज़माने का पुलिसवाला है जबकि प्रीतम एक तेज़-तर्रार युवा टेक एक्सपर्ट है। ये दोनों खुद को एक ऐसे रहस्य में घिरा पाते हैं जो उन दोनों की कल्पना से कहीं ज़्यादा बड़ा, अजीब और अप्रत्याशित है। जैसे-जैसे उनकी यात्रा आगे बढ़ती है, रहस्य ज्यादा गहरे होते जाते हैं, वफादारी काे कसौटी पर परखा जाता है और हर मोड़ पर नई उथल-पुथल मचती है, नया हंगामा खड़ा होता है।
राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित और मशहूर फिल्म निर्माता अविनाश अरुण द्वारा निर्देशित, यह सीरीज़ एक या दो नहीं बल्कि शानदार कलाकारों की पूरी टोली को एक साथ लाती है, जिसमें अरशद वारसी, विक्रांत मैसी, वीर हिरानी, मोना सिंह और बोमन ईरानी जैसे मंझे हुए अदाकार शामिल हैं। राजकुमार हिरानी के सिग्नेचर स्टाइल, यानी दिल छू लेने वाले अपनेपन और इंसानियत को कॉमेडी, सस्पेंस और आज के ज़माने के मुद्दों के साथ मिक्स करके बनाई गई ‘प्रीतम एंड पेड्रो’, दर्शकों के लिए कहानी बताने का एक बिल्कुल नया, रोमांचक और धमाकेदार अंदाज़ लेकर आई है।
आलोक जैन, हेड – हिंदी एंड इंग्लिश एंटरटेनमेंट बिज़नेस (स्ट्रीमिंग, टीवी एंड स्टूडियोज) ने कहा: “एक बेहतरीन कहानी पर सिर्फ कुछ गिने-चुने लोगों का हक नहीं होना चाहिए, वह हर आम और खास तक पहुँचनी चाहिए और हम बिल्कुल यही कर रहे हैं। हम पूरे देश के कंटेंट देखने के तरीके को बदल रहे हैं; यह लोगों के जीवन का हिस्सा बन रहा है, उनके रोज़ाना के सफ़र, शाम को सुकून के पलों और परिवार के साथ बिताए जाने वाले समय में शामिल हो रहा है। सबसे शानदार किरदार वो होते हैं जो स्क्रीन बंद होने के बाद भी आपके दिलो-दिमाग पर छाए रहें, और ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में दर्शकों को बिल्कुल ऐसा ही साथ मिलने वाला है। इस कहानी के केंद्र में दो ऐसे अनोखे और बेमेल किरदार हैं, जो आपको हँसाएंगे, हैरान करेंगे और आपका दिल जीत लेंगे। राजकुमार हिरानी जैसा जादू लगातार बिखेरने वाले कहानीकार बहुत कम होते हैं, जिनकी कहानियाें ने हर पीढ़ी के दिलों को छुआ है। हमें बेहद गर्व है कि हम उनके जैसे दिग्गज क्रिएटर को स्ट्रीमिंग की दुनिया में लेकर आ रहे हैं। आज के दर्शकों की लाइफस्टाइल और पसंद को ध्यान में रखकर बनाई गई ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ इस बात की जीती-जागती मिसाल है कि हम जियोहॉटस्टार पर किस तरह की चीज़ें बना रहे हैं।”
राजकुमार हिरानी ने कहा: “इस कहानी में मुझे जिस चीज़ ने सबसे ज़्यादा उत्साहित किया, वह था इसके केंद्र में मौजूद रिश्ता। प्रीतम और पेड्रो पूरी तरह से अलग तरह की दुनिया से आते हैं और ज़िंदगी को देखने का उनका नज़रिया भी पूरी तरह से अलग है, लेकिन इसके बावजूद वे एक ही सफ़र पर, एक साथ निकलने के लिए मजबूर होते हैं। मैं हमेशा से ऐसे लोगों की कहानियों की तरफ खिंचा चला जाता हूँ, जिनमें कमियाँ हों, विरोधाभास हों और जो सफ़र के दौरान अनजाने में करीब आते हैं। इस सीरीज़ ने हमें किरदारों और दुनिया के साथ खूब सारी मस्ती करते हुए सभी चीज़ों को एक्सप्लोर करने का मौका दिया। मैं बेहद एक्साइटेड हूँ कि अब दर्शक फाइनली जियोहॉटस्टार पर इसका अनुभव ले सकेंगे।” अविनाश अरुण ने कहा: “‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में मुझे जिस चीज़ ने आकर्षित किया, वह थी इसकी आपको लगातार हैरान करने की क्षमता। यह हँसी-मज़ाक और हंगामे से भरी एक कहानी है, लेकिन साथ ही मानवीय रिश्तों में गहराई से बुनी हुई है। हम एक ऐसी दुनिया बनाना चाहते थे जो दर्शकों को पूरी तरह अपने में समेट ले और एक ही समय पर भरपूर मनोरंजन करने के साथ ही उनके दिलों को भी छू जाए। ज़बरदस्त स्टारकास्ट के साथ इन किरदारों को पर्दे पर ज़िंदा करना मेरे लिए एक बेहद शानदार और सुकून देने वाला अनुभव था।”
अरशद वारसी ने कहा: “पेड्रो उन किरदारों में से एक है जो ज़िंदगी को लेकर ज़्यादा सोच-विचार नहीं करता; वो बस अपने दिल की सुनता है, अपने अनुभवों पर भरोसा करता है और इसी कारण अक्सर ऐसी स्थिति में पहुँच जाता है, जहाँ उसे बिल्कुल नहीं होना चाहिए। इस शो की जो बात मुझे सबसे बेस्ट लगी, वो थी इस सफ़र का पागलपन, कॉमेडी और हर मोड़ पर मिलने वाला सरप्राइज़। मुझे लगता है कि जब दर्शक इस कहानी को स्क्रीन पर खुलते हुए देखेंगे, तो उन्हें भरपूर मज़ा आएगा।” विक्रांत मैसी ने कहा: “जिस चीज़ ने मुझे इस सीरीज़ की तरफ अट्रैक्ट किया, वो ये था कि ये एक ही समय में कितनी परतों वाली (गहरी) और एंटरटेनिंग है। इसमें कॉमेडी है, सस्पेंस है, इमोशन है और बहुत सारे हैरान कर देने वाले ट्विस्ट्स (मोड़) हैं। हर किरदार का अपना एक एजेंडा है, अपनी कमियाँ हैं और अपना एक अलग सफ़र है, जो इस पूरी दुनिया को एकदम असली और वास्तविक बना देता है। मुझे इतने अनोखे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने पर काफी खुशी हुई।”
वीर हिरानी ने कहा: “मेरे लिए इस पूरे सफर की सबसे खास बात यह रही कि मुझे इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन एक्टर्स और कहानीकारों में से कुछ के साथ सीखने का मौका मिला। सेट पर हर दिन एक मास्टरक्लास जैसा महसूस होता था-चाहे अरशद सर को किसी सीन में इतनी आसानी से कॉमेडी लाते हुए देखना हो, हर छोटी से छोटी बारीकी पर विक्रांत का वो कमाल का फोकस हो, मोना मैम का वो अपनापन और जिंदादिली हो, या फिर कैमरे के पीछे अविनाश सर से बारीकियां सीखना हो। एक एक्टर के तौर पर सीखने, आगे बढ़ने और अपने पैर जमाने के लिए मैं इससे बेहतर माहौल की उम्मीद कभी भी नहीं कर सकता था। मैं बेहद एक्साइटेड हूँ कि अब फाइनली दर्शक ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ की इस अजीब दुनिया को स्क्रीन पर देख पाएंगे।”कॉमेडी, सस्पेंस, इमोशन और एडवेंचर के अपने अनोखे कॉम्बिनेशन के साथ, ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ दर्शकों को बांधे रखने वाले एक ज़बरदस्त एंटरटेनमेंट और एक्सपीरियंस का वादा करती है, जो अपनी मिट्टी से जुड़ी होने के साथ-साथ हर तरह के दर्शकों को पसंद आएगी।
जियोहॉटस्टार पर 3 जुलाई से विशेष रूप से ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ ज़रूर देखें।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राजकुमार हिरानी ने साझा की अपनी पहली ओटीटी सीरीज़ प्रीतम और पेड्रो के बनने की कहानी
Next Article ‘अक्षय कुमार के दिमाग में रहती है पूरी फिल्म की स्क्रिप्ट’ – तुषार कपूर का बड़ा खुलासा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

उत्तर हावड़ा महिला मंडल द्वारा साप्ताहिक संगोष्ठी का सफल आयोजन
social
June 27, 2026
विपक्ष के नेता के तौर पर मेरा दो वर्ष का हर दिन जनता की आवाज सत्ता तक पहुंचाने को समर्पित : राहुल
national
June 27, 2026
नाइस इंश्योरेंस के चिराग एवं गणपत डागलिया को सम्मानित करने उनके ऑफिस में आए अधिकारी
Mumbai / Maharshtra
June 27, 2026
आत्मावलोकन कर स्वयं में करें परिष्कार : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
June 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?