पालघर। समण संस्कृति संकाय एव् जैन विश्व भारती लाडनू के तत्वावधान में जैन विद्या भाग 1 से भाग 9 तक परीक्षा दो चरण में दि.16 व 17 नवंबर को तेरापंथ भवन पालघर में आयोजन किया गया। जिसमे 10 वर्ष के बच्चो से 65 वर्ष तक के वरिष्ठ परीक्षार्थियों की सहभागिता रही। दोनों दिन मिलाकर कुल 79 परीक्षार्थियों ने जैन विद्या के अलग अलग भाग की परीक्षा दी।
जैन विद्या परीक्षा के सफल एवम् शालिनता पूवर्क आयोजन में केंद्र व्यवस्थापक सुखलाल जी तलेसरा सह केंद्र व्यवस्थापक दिनेश राठौड़ के साथ बोईसर से समागत निरीक्षिक गणेशलाल जी नानद्रेचा और ख्यालीलाल जी खोखावत की उपस्तिथि रही। सभा मंत्री लक्ष्मीलाल जी राठौड़, अणुव्रत समिति मंत्री विमल जी बदामिया, पूर्व तेयुप अध्यक्ष कांति परमार की विशेष उपस्थिति रही।
बोईसर में जैन विद्या परीक्षा में निरिक्षिका के रूप में पालघर से साधना जी भोगर, आशा जी परमार ने सेवाए दी।
पालघर में जैन विद्या परीक्षा का सफल आयोजन

