मुम्बई। समण संस्कृति संकाय जैन विश्व भारती लाडनूं द्वारा आयोजित जैन विद्या परीक्षा 16_17 नवंबर को स्थानीय सभा भवन में सानंद संपन्न हुई। केंद्र व्यवस्थापक के निर्देशन में परम पूज्य गुरुदेव का मंगल पाठ श्रवण पर परीक्षा का शुभारंभ किया गया । केंद्र व्यवस्थापक श्रीमान सुशील जी हिरण, केंद्र व्यवस्थापिका श्रीमती टीना विजय हिरन ममता जी कच्छारा, चेंबूर महिला मंडल की संयोजिका श्रीमती वनीता जी बाफना की उपस्थिति में प्रश्न पत्र का लिफाफा खोला गया।
चेंबूर केंद्र से 32 विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास और प्रामाणिकता के साथ परीक्षा दी। वाशी और मानखुर्द से 2 परीक्षार्थियों ने भी चेंबूर में परीक्षा दी। निरीक्षण हेतु नेरुल से श्रीमती अनीता जी सियाल, उषा जी पधारे।
चेंबूर की पूर्व संयोजिका श्रीमती अंजू जी कोठारी , ज्ञानशाला से जीतमल जॉन की संयोजिका श्रीमती वनीता जी हिरण का विशेष सहयोग रहा। चेंबूर से विज्ञ उपाधि धारक श्रीमती कुसुम जी हिरण व श्रीमती ममता जी कच्छारा निरीक्षण हेतु सायन पधारे।
सभी परीक्षार्थियों ने बहुत ही शालीनता के साथ परीक्षा दी।
परीक्षा में उपस्थिति:
भाग-1 —7 परीक्षार्थी, भाग 2—7 परीक्षार्थी, भाग 3—8 परीक्षार्थी, भाग 4–3 परीक्षार्थी, भाग 5–3 परीक्षार्थी, भाग 6–1 परीक्षार्थी, भाग 8–1 परीक्षार्थी , 1-2संयुक्त —2 परीक्षार्थी
चेंबूर में जैन विद्या परीक्षा का सफल आयोजन

