विजयनगर, बैंगलोर। तेरापंथ युवक परिषद् विजयनगर, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशन मे परिषद कार्यालय “युवालोक” का शुभारंभ जैन संस्कार विधि से मागड़ी रोड स्थित आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक नमस्कार महामंत्र से हुआ। जैन संस्कार विधि के अंतर्गत परिषद से भंवरलाल जी मांडोत, संपत जी चावत, अभिषेक जी कावड़िया, पवन जी बैद, कमलेश जी चोपड़ा, विनय जी पितलिया, श्रेयांस जी गोलछा एवं धीरज जी भादानी ने संस्कारक की भूमिका निभाते हुए निर्धारित विधि-विधान एवं मंगल मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम को संपन्न करवाया।
अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन जी मांडोत ने रिबन खोलकर एवं द्वार पर स्वस्तिक अंकन कर कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। तेरापंथ महासभा उपाध्यक्ष श्री प्रकाश जी लोढ़ा, टीपीएफ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हिम्मत जी माण्डोत, अभातेयुप संगठनमंत्री रोहित जी कोठारी, अणुविभा संगठन मंत्री श्री राजेश जी चावत तेरापंथ सभा विजयनगर अध्यक्ष श्री मंगल जी कोचर, एवं परिषद के पूर्व अध्यक्षगण उपस्थित रहे। सभी गणमान्यजनों ने तेयुप विजयनगर द्वारा “युवालोक” कार्यालय शुभारंभ हेतु मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।
तेयुप विजयनगर अध्यक्ष श्री विकास जी बांठिया ने उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अभातेयुप द्वारा निर्देशित सेवा, संस्कार एवं संगठन के आयामों को पूर्ण करने हेतु सभी के सहयोग हेतु साधुवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर एटीडीसी सह प्रभारी श्री अमित जी दक, श्री राकेश जी पोखरणा, परामर्शकगण, अभातेयुप परिवार एवं तेयुप प्रबंध मंडल से प्रदीप जी बाबेल, पवन जी बैद, मनीष जी चावत, कमलेश जी चोपड़ा सहित परिषद के पूर्व अध्यक्षगण, अन्य परिषदों से प्रसन्न जी धोका, स्वरूप जी चोपड़ा, राकेश जी चावत, कार्यकारिणी सदस्य, ज्ञानशाला परिवार एवं श्रावक समाज की विशेष उपस्थिति रही।
जैन संस्कार विधि से हुआ तेयुप विजयनगर के “युवालोक” कार्यालय का शुभारंभ

