मुंबई। दिनांक 11 जुलाई 2026 को तेरापंथ युवक परिषद कांदिवली का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन तेरापंथ भवन कांदिवली में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामुहिक नमस्कार महामंत्र संघान से किया गया।
श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउण्डेशन अध्यक्ष श्री मेघराज जी धाकड़ व अभातेयुप सहमंत्री 2 श्री अंकुर जी लुणिया ने करवाया। विजय गीत का संघान तेयुप टीम ने किया। मंगलाचरण पलक जी हिरण ने गीत”जय महाप्रज्ञ गुरूवर की” के द्वारा किया। स्वागत भाषण तेरापंथी सभा अध्यक्ष मिठालाल जी धाकड़ ने किया।
इस अवसर पर जैन संस्कार विधि द्वारा “ह्री” श्रेणी जैन संस्कारक श्री सौरभ जी दुधेड़िया, श्री पारसमल जी दुगड़, श्री शान्तिलाल जी कोठारी ने विधि विधान से मंगल भावना यंत्र की स्थापना कर तेयुप नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष जी श्री श्रीमाल व टीम को मंगल मंत्रोच्चार से शपथ ग्रहण करवाया गया।
तेयुप निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र जी दुगड़ ने आशीष जी श्री श्रीमाल को शपथ दिलाई तत्पश्चात अध्यक्ष आशीष जी श्री श्रीमाल ने पुरी टीम को शपथ दिलाई।
तेयुप अध्यक्ष ने अपनी टीम को मंगल भावनाएं प्रेषित की।
अभातेयुप सहमंत्री 2 श्री अंकुर जी लुणिया ने आगे आने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा मुंबई के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जी कोठारी ने नवगठित टीम को बधाई दी।
ZEE बिजनेस डायरेक्टर व युवक रत्न अनिल जी सिंघवी ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए कहा की कांदिवली से मेरा घनिष्ठ नाता है मैं आपके साथ हूं।
संयम सुपर मेराथन के बेनर का अनावरण तथा शपथ ग्रहण तक 61 नये मेंबर जोड़ने के बेनर का अनावरण पदाधिकारियों द्वारा हुआ।
इस शपथ ग्रहण समारोह में श्री सुरेन्द्र जी कोठारी अध्यक्ष श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा मुंबई, श्री मेघराज जी धाकड- अध्यक्ष श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन,श्री अंकुर जी लुणिया-सहमंत्री-II अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद, श्री कमलेश जी भंसाली- जोनल कॉर्डिनेटर (महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश), श्री समकित जी पारेख- शाखा प्रभारी, श्री नीरज जी आच्छा- राष्ट्रीय सह प्रभारी- बारहव्रत कार्यशाला, श्री मयंक जी धाकड – राष्ट्रीय प्रभारी- किशोर मंडल-एक्सिस, श्री महेश जी परमार – राष्ट्रीय प्रभारी- प्रकाशन, श्री मनिष जी रांका – राष्ट्रीय सहप्रभारी डिजिटल मीडिया, श्री हेमंत जी धाकड – राष्ट्रीय सहप्रभारी-सरगम, गौतम जी डांगी – श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा मुंबई के मंत्री,श्री सौरभ जी सुराणा – राष्ट्रीय सहप्रभारी टीटीएफ तथा कांदिवली सभा,तेयुप व महिला मंडल के पदाधिकारियों की गरिमा मय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन विनीत सिंघवी ने किया।
आभार ज्ञापन तेयुप मंत्री विमल धाकड़ ने किया।
जैन संस्कार विधि द्वारा तेरापंथ युवक परिषद कांदिवली का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

