बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस में शुमार करीना कपूर खान ने अपनी लेटेस्ट रिलीज गुड न्यूज़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर काफी सुर्खियां बटोरी। इसके बाद अब फिर से करीना कपूर चर्चा में हैं, जिससे उनके प्रशंसक काफी खुश हो सकते हैं। सोशल मीडिया से दूर रही करीना ने आज यानी शुक्रवार, मार्च 6, 2020 को इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट ओपन कर लिया है, यह पक्की खबर है। एक दिन पहले इंटरनेट इस खबर से चर्चा में था कि करीना आखिरकार इंस्टाग्राम से जुड़ने जा रही है या नहीं.. कल @kareenakapoorkhan इस अकाउंट पर एक काली बिल्ली भागते नज़र आयी और साथ ही कमिंग सून ऐसे भी लिख़ा था।
आज यानी 6 मार्च 2020 को इस अकाउंट से करीना की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया है कि “बिल्ली बैग से बाहर है #HelloInstagram ” । तब से इंटरनेट पे हलचल मची हुई है , हर कोई करीना का अकाउंट फ़ॉलो कर रहा है , करीना के कई फ़ैन और बॉलीवुड के सितारे उनके इंस्टाग्राम पर आगमन का स्वागत करते नज़र आ रहे हैं । इंस्टाग्राम पर आने के चंद घंटोमे हीं फ़ोलोवर्स की संख्या मिलियन में बढ़ रहीं हैं। करीना के इस कदम से उनके फ़ैन काफ़ी खुश हो गये है यह साबित होता हैं।
इंस्टाग्राम पर करीना

