सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारत ने विंडीज को 125 रन से हराया, सेमीफाइनल से सिर्फ एक जीत दूर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

भारत ने विंडीज को 125 रन से हराया, सेमीफाइनल से सिर्फ एक जीत दूर

Last updated: June 28, 2019 6:41 am
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
SHARE

मैनचेस्टर: आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के 34वें मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्ट इंडीज को 125 रनों से हरा दिया। भारतीय टीम ने मैच में मैन ऑफ द मैच विराट (72) और धोनी (56) की हाफ सेंचुरी की बदौलत 7 विकेट पर 268 रन बनाए थे। जवाब में बैटिंग करने उतरी विंडीज की टीम मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल की घातक गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी और 34.2 ओवर में ही 143 रन पर ऑलआउट हो गई। टूर्नमेंट में यह भारत की 6 मैचों में 5वीं जीत (एक मैच बारिश से रद्द) है।
खास बात यह है कि भारत ही इकलौती ऐसी टीम है, जिसने इस वर्ल्ड कप में कोई मैच नहीं गंवाया है। इसके साथ ही उसके 11 पॉइंट हो गए हैं और पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। वह सेमीफाइनल में पहुंचने से सिर्फ एक जीत दूर है। दूसरी ओर, विंडीज की टीम हार के साथ ही टूर्नमेंट से बाहर हो गई है।
इससे पहले पिच धीमी थी लेकिन भारत की तरफ से दो अर्धशतकीय साझेदारियां निभाई गई। विराट कोहली (82 गेंदों पर 72) और केएल राहुल (64 गेंदों पर 48) ने दूसरे विकेट के लिए 69 तथा महेंद्र सिंह धोनी (61 गेंदों पर नाबाद 56) और हार्दिक पंड्या (38 गेंदों पर 46) ने छठे विकेट के लिए 70 रन जोड़े। वेस्ट इंडीज की तरफ से सबसे बड़ा स्कोर सलामी बल्लेबाज सुनील अंब्रिस (40 गेंदों पर 31) ने बनाया। शमी (16 रन देकर चार विकेट) ने शुरू में ही उसे झकझोरा, जबकि जसप्रीत बुमराह (9 रन देकर दो) और युजवेंद्र चहल (39 रन देकर 2) ने हमेशा की तरह शानदार गेंदबाजी की। पंड्या और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया।
भारतीय पारी पहले कोहली और बाद में धोनी और पंड्या के इर्द गिर्द घूमती रही। कोहली ने लगातार चौथी बार 50 या इससे अधिक रन बनाए और इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम मैचों में 20,000 रन पूरे करने का रेकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वह हालांकि फिर से अर्धशतक को शतक में बदलने में नाकाम रहे। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके लगाए। वेस्ट इंडीज की तरफ से केमार रोच (36 रन देकर तीन) और कप्तान जेसन होल्डर (33 रन देकर दो) ने कसी गेंदबाजी की। शेल्डन कॉटरेल (50 रन देकर दो) ने दोनों विकेट अपने आखिरी ओवर में लिए।
इंडियन गेंदबाजों का जलवा
भारतीय गेंदबाज भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने शुरू में ही कैरेबियाई टीम को संकट में डाल दिया। शमी ने विस्फोटक क्रिस गेल (छह) और भरोसेमंद शाई होप (पांच) को जल्दी पविलियन भेजकर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। सुनील अंब्रिस (40 गेंदों पर 41) और निकोलस पूरण (50 गेंदों पर 28) ने बेहद धीमी बल्लेबाजी की और फिर 9 रन के अंदर पविलियन भी लौट गए। पंड्या ने अंब्रिस को पगबाधा किया तो कुलदीप ने पूरण को लॉन्ग ऑफ पर कैच कराया। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 55 रन जोड़े।

चहल ने होल्डर (छह) को सुनियोजित जाल में फंसाकर कवर पर कैच देने के लिए मजबूर किया। न्यू जीलैंड के खिलाफ शतक जड़ने वाले कार्लोस ब्रेथवेट केवल एक रन बना पाए। धोनी ने बुमराह की गेंद पर उनका एक हाथ से बेहतरीन कैच लिया जिससे वेस्ट इंडीज की हार सुनिश्चित हो गई। बुमराह ने अगली गेंद पर फैबियन एलेन को पगबाधा किया। शमी ने आखिरी विशेषज्ञ बल्लेबाज शिमरोन हेटमेयर (18) के रूप में तीसरा विकेट लिया।
भारत की पारी
इससे पहले भारत ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी की लेकिन उसने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। असल में बल्लेबाजी क्रम में चौथे और पांचवें नंबर की जिस कमजोरी की चर्चा टूर्नमेंट से पहले की जा रही थी, वह इस मैच में खुलकर सामने आ गई। विजय शंकर (14) रोच की फुललेंथ गेंद खेलने के लिए सही तरह से लाइन में नहीं आए और उनके बाद जिम्मा संभालने वाले केदार जाधव (सात) ने भी इसी गेंदबाज पर फुटवर्क का इस्तेमाल नहीं करके अपना विकेट गंवाया। भारतीय टीम प्रबंधन के लिए आगे के बड़े मैचों से पहले इन दोनों का प्रदर्शन गहन मंथन का विषय होगा।

भारत ने इसके अलावा 163 गेंदें खाली जाने दी जो कि चिंता का विषय है। धोनी ने आखिरी ओवर में दो छक्कों की मदद से 16 रन लेकर अपना स्ट्राइक रेट सुधारा लेकिन अब भी उनकी धीमी बल्लेबाजी भारत के लिए चिंता का विषय है। भारतीय बल्लेबाजों का स्पिनरों क सामने खुलकर नहीं खेल पाने का क्रम जारी रहा। फैबियन एलेन ने उन्हें परेशान किया।
रोहित रहे अनलकी
रोहित शर्मा (18) के खिलाफ डीआरएस पर तीसरे अंपायर का फैसला विवादास्पद रहा था। रोहित ने छठे ओवर में रोच पर छक्का लगाया था लेकिन इसी ओवर में गुडलेंथ गेंद उनके बल्ले के करीब से निकली। स्निकोमीटर से पता चला कि जब गेंद बल्ले और पैड के बीच से निकल रही थी तब वह किसी चीज पर स्पर्श हुई थी और तीसरे अंपायर ने रोहित को आउट दे दिया, जिससे बल्लेबाज भी हैरान था।

मिडल ऑर्डर की कलई खुली
कोहली ने राहुल के साथ पारी संवारने की कोशिश की। इस बीच होल्डर ने कसी हुई गेंदबाजी की और एक बेहतरीन गेंद पर राहुल को बोल्ड किया जिसके बाद भारतीय मध्यक्रम की कलई खुली। धोनी जब आठ रन पर थे तब होप ने उन्हें स्टंप आउट करने का आसान मौका गंवाया था। कोहली जब आउट हुए तो उन्हें खुद विश्वास नहीं हुआ कि वह ऐसा शॉट खेल सकते थे। वह होल्डर की शॉर्ट पिच गेंद को पुल करना चाहते थे। गेंद ज्यादा नहीं उठी, कोहली ने थोड़ी जल्दबाजी कर दी और मिडविकेट पर आसान कैच दे दिया।
डेथ ओवरों में धोनी और पंड्या के रूप में दो जबरदस्त हिटर क्रीज पर थे। वेस्ट इंडीज के गेंदबाजों ने उन्हें लंबे शॉट नहीं खेलने दिए, लेकिन उन्होंने अच्छी तरह से स्ट्राइक रोटेट की। पंड्या ने लंबा शॉट खेलने के प्रयास में ही कैच दिया। उन्होंने पांच चौके लगाये।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मुंबई होल सेल गोल्ड ज्वेलर्स एसोसिएशन की कार्यकारणी मीटींग सम्पन्न
Next Article राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- अमेरिका पर हमला हुआ तो जापान टीवी देखेगा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

हॉरर फिल्म ‘झाड़ फूँक’ के प्रीमियर में खौफनाक सीन देख फूड इन्फ्लुएंसर उल्हास कामटे को आया पैनिक अटैक, निर्देशक ने बताया घटनाक्रम
entertainment
November 1, 2026
जीतो बेंगलुरु नॉर्थ एवं साउथ के पदाधिकारियों, सदस्यों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में मनाया जीतो दिवाली उत्सव 2026
social
November 1, 2026
हैलोवीन पर जाह्नवी कपूर ने मां श्रीदेवी के आइकॉनिक ‘नगीना’ लुक को किया रीक्रिएट, ओरी और वैष्णव प्रवीण भी बने इस खास अंदाज का हिस्सा!
entertainment
November 1, 2026
पात्रता के अनुरूप हो ज्ञान प्रदान : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
November 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?