सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: इंडियन आर्मी की यूनिफॉर्म को ज्यादा कंफर्टेबल बनाने की तैयारी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

इंडियन आर्मी की यूनिफॉर्म को ज्यादा कंफर्टेबल बनाने की तैयारी

Last updated: May 14, 2019 8:57 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: इंडियन आर्मी की यूनिफॉर्म को ज्यादा स्मार्ट और ज्यादा कंफर्टेबल बनाने की तैयारी चल रही है। आर्मी यूनिफॉर्म में क्या-क्या बदलाव किए जा सकते हैं इसे लेकर आर्मी हेडक्वॉर्टर ने फील्ड में तैनात आर्मी कमांड और आर्मी ऑफिसर्स से भी सुझाव देने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक, आर्मी हेडक्वॉर्टर की तरफ से सेना भवन के करीब 11 निदेशालयों को भी पत्र भेजा गया है और राय देने को कहा गया है।
सूत्रों के मुताबिक, आर्मी हेडक्वॉर्टर में सीनियर अधिकारियों के बीच इसे लेकर चर्चा हुई है कि आर्मी यूनिफॉर्म को ज्यादा स्मार्ट और कंफर्टेबल बनाया जाना चाहिए। एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि यह सुझाव भी आया कि जिस तरह कई दूसरे देशों की आर्मी की यूनिफॉर्म में पैंट और शर्ट अलग कलर की है उसी तरह यहां भी किया जा सकता है। अभी इंडियन आर्मी की यूनिफॉर्म में रैंक कंधे पर लगी एक पट्टी पर लगे निशानों से पता चलती है। जबकि यूएस और यूके की आर्मी में रैंक सामने छाती की तरफ लगे प्रतीकों से पता चलती है। यह सुझाव भी आया है कि इंडियन आर्मी में भी इसे बदला जा सकता है।
एक सुझाव कॉम्बेट (लड़ाकू) यूनिफॉर्म में पहने जाने वाली चौड़ी बेल्ट को लेकर भी आया है और कहा गया कि बेल्ट को हटाया जा सकता है जिससे यूनिफॉर्म ज्यादा स्मार्ट और कंफर्टेबल बन सकती है। आर्मी के एक दूसरे अधिकारी ने कहा कि बदलाव की जो चर्चा चल रही है उसमें यह भी शामिल है कि कपड़े में भी कुछ बदलाव किया जाए ताकि वह ज्यादा कंफर्टेबल हो। हालांकि एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि यूनिफॉर्म में बदलाव की बात कई बार आई है और वक्त वक्त पर इसमें अलग-अलग स्तर पर चर्चा भी होती रही है। इसमें काफी वक्त लग सकता है। उन्होंने कहा कि पहले भी आर्मी की यूनिफॉर्म में कई बार छोटे-छोटे बदलाव हो चुके हैं। जहां पहले आर्मी की कॉम्बेट यूनिफॉर्म में पत्तियों का पैटर्न था उसे बाद में बदला गया। इसी तरह जूतों को भी बदलकर बूट्स को शामिल किया गया था।
आर्मी की हैं 9 तरह की यूनिफॉर्म 
इंडियन आर्मी के सीनियर अधिकारी के मुताबिक, अभी आर्मी में 9 तरह की यूनिफॉर्म हैं। इन्हें 4 कैटिगरी में बांटा गया है। पहली कैटिगरी कॉम्बेट यूनिफॉर्म की है, दूसरी सेरिमोनियल यूनिफॉर्म की, तीसरी पीस टाइम यूनिफॉर्म की और चौथी मेस यूनिफॉर्म की। सभी टाइप की यूनिफॉर्म में गर्मियों की अलग यूनिफॉर्म और जाड़ों की अलग यूनिफॉर्म शामिल है। सेरिमोनियल यूनिफॉर्म में 3 तरह की यूनिफॉर्म शामिल हैं। हर यूनिफॉर्म को अलग नंबर दिया गया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, आज भी हो सकती है बारिश
Next Article विराट कोहली को मिला बेस्‍ट बल्‍लेबाज का खिताब, जसप्रीत बुमराह बने सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाज
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रश्मिका मंदाना: महिला सशक्तिकरण देश के विकास के लिए जरूरी
entertainment
November 23, 2026
‘ऊर्जस्वल’ संगम में गूंजा अणुव्रत और ऊर्जा का संदेश
social
November 23, 2026
अद्वितीय आचार्य थे पूज्य महाप्रज्ञप्रवर : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
November 22, 2026
अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का दक्षिण मुंबई में स्वागत
social
November 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?