By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: फ़िल्म रिव्यू : ‘मुश्किल-फीयर बिहाइंड यू’
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

फ़िल्म रिव्यू : ‘मुश्किल-फीयर बिहाइंड यू’

Last updated: August 9, 2019 9:18 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

दिनेश चक्रवर्ती/सुरभि सलोनी।।
ग्रीस की सुंदर वादियों में चार खूबसूरत लड़कियों के घूमने व मस्ती करने के दौरान बुरी आत्माओं के चंगुल में फंसने और उन आत्माओं से छुड़ाने के लिए बनारस के तांत्रिक का पहुंचने और इस बीच एक जोड़े के बीच प्यार का अंकुरण तो दूसरे बिछड़े जोड़े के मिलन की खूबसूरत लेकिन डरावनी कहानी है हॉरर फ़िल्म ‘मुश्किल-फीयर बिहाइंड यू’।
बिग बाट फिल्म्स के बैनर तले बनी इस हॉरर फ़िल्म के लेखक/ निर्देशक राजीव रुइया हैं जबकि मुख्य किरदार में रजनीश दुग्गल, कुणाल रॉय कपूर, नाज़िया हुसैन, पूजा बिष्ट, शफाक नाज़ एवं अर्चना शास्त्री हैं। फ़िल्म को बनारस शहर व घाट तथा ग्रीस की खूबसूरत वादियों में फिल्माया गया है।
कहानी: बनारस से कहानी की शुरुआत होती है जहां अबीर (रजनीश दुग्गल) गंगा के एक घाट को शापमुक्त करता हुआ नजर आता है। इधर एक और कहानी चलती है कि चार लड़कियां नाज़िया हुसैन, पूजा बिष्ट, शफाक नाज़ एवं अर्चना शास्त्री ग्रीस में घूमने जाते हैं जहां उन्हें गाइड मिलता है कुणाल रॉय कपूर। वह उन्हें ठहरने के लिए एक बंगले में ले जाता है उसके तुरंत बाद वे ग्रीस की खूबसूरत वादी पैपिंगो रॉक पूल देखने निकल जाते हैं। वहीं उन्हें बुरी आत्मा की आहट होती है लेकिन वे उस पर ध्यान नहीं देते और दूसरे दिन फिर घूमने जाने की बात कहकर अपने ठिकाने पर चले जाते हैं। रात में फिर किसी आत्मा की आहट होती है। जिसे एक लड़की महसूस करती है बाकी उसका मजाक उड़ाती हैं लेकिन सुबह होते-होते घर में किसी बुरी आत्मा की आहट होने का अंदाज़ा सभी को लग जाता है। उनका गाइड आता है तो उसे भी इसका अंदाज़ा होता है। वे वहां से भागते हैं और एक चर्च में फादर से मदद मांगने जाते हैं लेकिन पता चलता है फादर कहीं बाहर गए हैं। अब उन्हें पता चलता है कि वे फंस गए हैं क्योंकि उनका पासपोर्ट तो उसी घर में है। उनका गाइड पासपोर्ट लाने की कोशिश करता है लेकिन नाकाम होता है। एक लड़की अपने पापा को भूत के बारे में बताती है। उसका पिता बनारस जाकर अबीर से मदद मांगता है लेकिन वह इनकार कर देता है तो वे अबीर के हाथ में अपनी बेटी की फ़ोटो देकर चले जाते हैं। उनके जाने के बाद जब अबीर फ़ोटो देखता है तो वह अवाक रह जाता है क्योंकि वह उसकी प्रेमिका की तस्वीर है। इसके बाद वह उसे बचाने के लिए जाता है।
निर्देशन एवं एक्टिंग: राजीव रुइया का निर्देशन बढ़िया है। बनारस के घाट, शहर एवं ग्रीस की वादियों का बढ़िया इश्तेमाल करते हुए सभी कलाकारों का बढ़िया काम करवाया है। कहानी कहीं भी कमजोर नहीं पड़ी है। कुल मिलाकर निर्देशक ने फ़िल्म में खूब मेहनत की जो झलक गयी है। रजनीश एक बनारसी और तांत्रिक दोनों ही किरदारों को पर्दे पर बहुत बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत किया है तो कुणाल गाइड के रूप में मजेदार एक्टिंग की है। नाज़िया, पूजा, शफाक एवं अर्चना भी अपने रोल के मुताबिक बढ़िया किया हैं। हॉरर फिल्में देखने वाले लोग भी जब इसे देखना शुरू करेंगे तो पूरी फिल्म देखे बिना नहीं उठेंगें।
संगीत: 3 सामान्य गाने व एक आइटम सॉन्ग है। अच्छे हैं।
हॉरर फिल्म देखने के शौकीन एक बार थियेटर तक जाएं और इसे देखें जरूर, निराश नहीं होंगे।
(फ़िल्म को ‘सुरभि सलोनी’ की तरफ से 3 स्टार)

TAGGED:#HindiMovieMushkilFilmReviewKunalRoyKapoorMushkilNaziaHussainPoojaBishtRajneeshDuggal

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Article 370: चीन को साधने में जुटा पाक, बीजिंग रवाना हुए विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी
Next Article पाकिस्‍तान के अनुच्‍छेद 370 पर लिखे लेटर पर टिप्‍पणी करने से UNSC की अध्‍यक्ष का इनकार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

प्रधानमंत्री कमजोर होने की वजह से ही पेपर लीक हो रहे हैं; धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें : उदय भानु चिब
Mumbai / Maharshtra
June 3, 2026
‘पेड्डी’ के लिए राम चरण ने झेली असली चोटें, दर्द के बीच पूरी की शूटिंग
entertainment
June 3, 2026
नए दमदार पोस्टर के साथ नागबंधम का 30 डेज़ काउंटडाउन शुरू, 3 जुलाई को सिनेमागृह में होगी रिलीज
entertainment
June 3, 2026
प्रधान को तत्काल शिक्षा मंत्री पद से हटाएं मोदी : कांग्रेस
national
June 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?