सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ICC World Cup 2019: गंभीर ने बताया 14 जुलाई को कौन सी दो टीमें खेलेंगी फाइनल मैच
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

ICC World Cup 2019: गंभीर ने बताया 14 जुलाई को कौन सी दो टीमें खेलेंगी फाइनल मैच

Last updated: May 20, 2019 7:20 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:ICC World Cup 2019: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रह चुके गौतम गंभीर ने विश्व कप फाइनल मैच के लिए तीन टीमों को दावेदार बताया है, इसमें एक टीम का फाइनल में पहुंचना तय बताया है, जबकि बाकी दो टीमों में से किसी एक के फाइनल में पहुंचने की बात कही है। चौंकाने वाली बात यह है कि गंभीर ने जिस टीम का फाइनल में पहुंचना तय बताया है, वो भारत नहीं है। 30 मई को इंग्लैंड और वेल्स में विश्व कप का आगाज होना है।
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में गंभीर ने कहा कि डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का फाइनल में पहुंचना तय है, जबकि भारत या इंग्लैंड में कोई एक टीम फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के सामने होगी। गंभीर ने कहा, ‘मेरी नजर में ऑस्ट्रेलिया सबसे प्रबल दावेदार है और उनको फाइनल मैच खेलना ही चाहिए।’ ऑस्ट्रेलिया का वनडे में प्रदर्शन पिछले कुछ समय में काफी खराब रहा था, लेकिन हाल में भारत और पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने वनडे में शानदार वापसी की। भारत को भारत में 10 साल बाद वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 3-2 से हराया था, जबकि पाकिस्तान का यूएई में 5-0 से क्लीनस्वीप किया था।
गंभीर ने कहा, ‘फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड या भारत में से कोई एक टीम खेल सकती है। इंग्लैंड को चुनने की वजह ये नहीं है कि टीम अपने होमग्राउंड पर खेलेगी, बल्कि पिछले कुछ समय में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। इंग्लैंड के पास हर पोजिशन के लिए बढ़िया क्रिकेटर हैं। उनकी टीम काफी बैलेंस्ड है।’ टीम इंडिया के बैलेंस के बारे में गंभीर ने कहा, ‘टीम इंडिया कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान रोहित शर्मा पर काफी ज्यादा निर्भर रहेगी। जहां तक गेंदबाजी की बात है, जसप्रीत बुमराह एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं। बल्लेबाजी में विराट और रोहित को बड़ी पारियां खेलनी होंगी।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article युवराज सिंह कर रहे संन्यास पर विचार
Next Article गर्मी के मौसम में लू लगने और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचाती है सौंफ

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

आर्थर रोड जेल में अणुव्रत की गूंज
social
October 7, 2026
किदवई संस्थान को नैनो-ट्यूमर तकनीक का उपहार
social
October 7, 2026
दूसरों से पहले स्वयं को करे अनुशासित : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
October 6, 2026
कोलकाता: नशे के खिलाफ जागरण हेतु उत्साह पूर्वक दौड़ का आयोजन
social
October 6, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?