By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Reading: हसन अली, राशिद खान और असगर अफगान को मिली ये सजा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

हसन अली, राशिद खान और असगर अफगान को मिली ये सजा

Last updated: September 23, 2018 11:10 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

दुबई:पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली, अफगानिस्तान के कप्तान असगर अफगान और लेग स्पिनर राशिद खान पर एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर-4 मैच के दौरान गलत व्यवहार के कारण डिमेरिट अंक लगाए गए हैं और इसके साथ ही तीनों पर मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना भी लगाया गया है।
पाकिस्तान ने आखिरी ओवर तक खिंचे इस रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान पर तीन गेंद शेष रहते तीन विकेट से जीत दर्ज की थी। मैच के दौरान इन तीन खिलाड़ियों को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया और इनके खाते में एक-एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है। अफगानिस्तान के कप्तान असगर के डिमेरिट अंकों की संख्या अब दो हो गई है। उनके हिस्से फरवरी 2017 में भी एक डिमेरिट अंक आया था।
जानिए क्या था पूरा मामला…
हसन और असगर को खेल भावना को आहत करने नियम के उल्लंघन का दोषी पाया गया है, जबकि राशिद को गलत संकेत करने का दोषी पाया गया है। अफगानिस्तान की पारी के 33वें ओवर में अफगानिस्तान के बल्लेबाज हश्मतुल्लाह शाहिदी ने गेंद को गेंदबाज हसन अली की तरफ खेला था जिसके बाद हसन ने खतरनाक अंदाज में गेंद शाहिदी की तरफ फेंकने का इशारा किया था।
तीनों खिलाड़ियों ने मानी अपनी गलती
इसके चार ओवर बाद असगर ने एक सिंगल लेते समय हसन को कंधा मारा था। वहीं राशिद ने पाकिस्तान की पारी के 47वें ओवर में आसिफ अली को पवेलियन भेजा था और अपनी उंगली हिलाते हुए उन्हें बाहर जाना का इशारा किया था। मैच के बाद तीनों खिलाड़ियों ने अपनी गलती मान ली और इसी कारण किसी भी तरह की औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। तीनों ने मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट द्वारा दी गई सजा को स्वीकार कर लिया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article इस वजह से एकता कपूर ने नहीं की शादी
Next Article कल्पना लाजमी का निधन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जरूरतमंदों के लिए नेत्र शिविर का किया गया निःशुल्क आयोजन
state
February 11, 2026
विलेपार्ले की धरा पर हुआ आध्यात्मिक मिलन
social
February 11, 2026
सेंगोल के इतिहास से जानें क्या है फिल्म स्वयंभू’ की कहानी का कनेक्शन, निखिल सिद्धार्थ ने किया खुलासा
entertainment
February 10, 2026
री-रिलीज़ से पहले वायरल हुआ सलमान खान का पुराना इंटरव्यू, तेरे नाम की सफलता पर कही थी बड़ी बात
entertainment
February 10, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Follow US
© 2023 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?