सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, कोरोना वायरस की आड़ में अलापा कश्मीर राग
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, कोरोना वायरस की आड़ में अलापा कश्मीर राग

Last updated: March 27, 2020 6:05 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

इस्लामाबाद:कश्मीर मुद्दे पर हमेशा राग अलापते रहने के मौके ढूंढने वाले पाकिस्तान ने इस मामले में कोरोना वायरस को भी नहीं छोड़ा है। इस बीमारी की आड़ में दुष्प्रचार के अपने तरीके का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान ने गलत तस्वीर पेश करने की कोशिश की है। ‘द नेशन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने कहा है कि दुनिया कोरोना वायरस की महामारी के बीच कश्मीर में दखल दे जहां लोगों के साथ बुरा सलूक किया जा रहा है।

पाकिस्तान की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता आयशा फारूकी ने द नेशन से कहा कि पाकिस्तान ने हाल के दिनों में इस मुद्दे पर कई देशों को पत्र लिखा है और कई राजनयिकों से बात की है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कई देशों के अपने समकक्षों से बात की है। उन्होंने कहा कि कश्मीरियों को इस वक्त बहुत अधिक मदद चाहिए और दुनिया को इसमें दखल देना ही चाहिए।

उन्होंंने कहा कि पाकिस्तान कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर भारत से कश्मीर से इंटरनेट पाबंदियों को हटाने का आग्रह करता है ताकि इलाके में इस वायरस से प्रभावित लोगों और उन्हें दी जा रही सुविधाओं तथा दवाओं की जानकारी मिल सके। पाकिस्तानी प्रवक्ता ने कश्मीर में तमाम तरह की पाबंदियों को लेकर पहले की ही तरह अप्रमाणिक आरोप लगाए और कहा कि कश्मीरियों को स्वास्थ्य, भोजन, आजादी जैसे मूलभूत अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है।

वहीं, पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 1,000 के पार चले जाने के बाद सभी घरेलू उड़ानों का परिचालन दो अप्रैल तक के लिए रोक दिया गया है। यह कदम संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उठाया गया है। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने खबर दी है कि देश में कोविड-19 से संक्रमण के मरीजों की तादाद 1,037 हो गई है। सिंध में 413 मामले हैं, बलूचिस्तान में 115, पंजाब में 296, खैबर पख्तूनख्वा में 117, गिलगित-बाल्टिस्तान में 80, इस्लामाबाद में 15 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एक मामला है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि देश में कोरोना वायरस से अबतक सात लोगों की मौत हो चुकी है और 18 मरीज़ ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर, देश ने घरेलू उड़ानों के परिचालन को रोक दिया है। विमानन मंडल के प्रवक्ता अब्दुल सत्तार खोखर ने कहा कि घातक कोरोना वायरस के फैलाव पर लगाम कसने के लिए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध गुरुवार (26 मार्च) से प्रभावी होगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना से निपटने को पीएम नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों को सौंपी जिलेवार जिम्मेदारी
Next Article डोनाल्ड ट्रंप का आरोप, कोरोना वायरस पर WHO ले रहा है चीन का पक्ष
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का दक्षिण मुंबई में स्वागत
social
November 22, 2026
अभिनेत्री और मशहूर न्यूट्रिशन क्लॉडिया सिएस्ला की दूसरी किताब ‘बियॉन्ड वेट लॉस’ सेहत को लेकर बदलेगी सोच!
entertainment
November 22, 2026
जुड़वां बच्चों की माँ बनने के बाद खुद से हुए ‘ब्रेकअप’ पर बोलीं श्रद्धा आर्या, “पुरानी श्रद्धा को अलविदा कहने का मौका भी नहीं मिला”
entertainment
November 22, 2026
‘ओएम: ऑपरेशन मोल’ में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
entertainment
November 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?