नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस (इंटरनेशनल अर्थ डे) के मौके पर बुधवार सुबह धरती का आभार जताया है।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मां पृथ्वी के अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर हम सभी की देखभाल और करुणा के लिए इस ग्रह का आभार व्यक्त करता हूं।
प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि हम सभी को पृथ्वी को स्वच्छ, स्वस्थ्य और अधिक समृद्ध बनाने की दिशा में काम करने का संकल्प लेना चाहिए। पीएम मोदी ने आगे लिखा कि हमें कोविड-19 को हराने के लिए काम करने वालों की प्रशंसा करनी चाहिए।

