मुंबई। मुंबई ज्ञानशाला के तत्वाधान में तेरापंथ चेंबूर सभा के निर्देशन में ज्ञानशाला दिवस निमित्त चेंबूर में ज्ञानार्थीओं के साथ-साथ अभिभावकों की भव्य रैली का आयोजन किया गया। नमस्कार महामंत्र के साथ रैली अंबेडकर गार्डन से शुरू होकर जैन मंदिर होते हुए, ज्ञानशाला के स्लोगन से आकाश को गुंजायमान करते हुए, गगनचुंबी जयकारों के साथ चेंबूर हाई स्कूल ज्ञानशाला के प्रांगण में संपन्न हुई।
ज्ञानशाला प्रशिक्षकाओ ने महाप्रज्ञ अष्टकम व ज्ञानशाला गीत के द्वारा मंगलाचरण का सुमधुर संघान किया। तत्पश्चात प्रशिक्षिका भावना जी बडाला ने कार्यक्रम में समागत सभी का स्वागत अभिनंदन किया। मुंबई सभा अध्यक्ष श्रीमान नरेंद्र जी तातेर, चेंबूर सभा अध्यक्ष श्रीमान मूलचंद जी लोढ़ा, अभातेयूप के क्षेत्रीय संयोजक श्रीमान नरेश जी सोनी, चेंबूर सभा मंत्री श्रीमान रमेश जी धोका, तेयूप अध्यक्ष श्रीमान रिंकू जी बाफना, महिला मंडल संयोजिका वनीता जी बाफना ,मुंबई महिला मंडल की पूर्व अध्यक्षा जय श्री जी बडाला, अणुव्रत के उपाध्यक्षा कंचन जी सोनी , जीतमल जाॅन की संयोजिका श्रीमती वनीता जी हिरण, ज्ञानशाला के संयोजक श्रीमान सुशील जी हिरण ने मुंबई ज्ञानशाला द्वारा निर्मित आध्यात्मिक खेल खेल में ज्ञानशाला किट का अनावरण किया।
वॉइस ऑफ सुपरस्टार मे चेंबूर ज्ञानशाला से अनीक आच्छा के आने पर सभी ने बहुत बहुत बधाई प्रेषित की। कार्यक्रम का कुशल संचालन मुख्य प्रशिक्षक किरण जी चंडालिया ने किया। कार्यक्रम के पश्चात ज्ञानशाला में बच्चों को आध्यात्मिक खेलों के द्वारा रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। जिसमें सभी पदाधिकारी गण, अभिभावकों और बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। खेल खेल किट में चेंबूर से भावना जी बड़ाला , वनीता जी चंडालिया के श्रम लगने पर उनका शब्दों के द्वारा आभार व्यक्त किया। सभी ने इस किट को बहुत सराहा।
इस अवसर पर श्रीमान भगवती लाल जी धाकड़, श्रीमान दिलीप जी कोठारी, श्रीमान सज्जन जी मेहता ,श्रीमान वालचंद जी चंडालिया, श्रीमान अनिल जी सोनी,तेयूप मंत्री दीपक जी पटवारी, कोषाध्यक्ष श्री विक्की जी मेहता, ज्ञानशाला सहसंयोजक श्रीमान मुकेश जी मांडोत, श्रीमान कमलेश जी आच्छा, श्रीमान हस्तीमल जी गोखरू, मुंबई कार्यकारिणी विशेष सहयोगी श्रीमती अंजू जी कोठारी, मुंबई कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती कल्पना जी परमार, महिला मंडल कोषाध्यक्ष श्रीमती विनीता जी चंडालिया, पूर्व अध्यक्ष श्रीमान दिनेश जी गादिया व संपूर्ण तेरापंथ समाज ने अपनी सराहनीय उपस्थिति दर्ज कराई।
ज्ञानशाला दिवस को सफल बनाने में ज्ञानशाला प्रशिक्षिका शर्मिला बडाला, कविता सोनी, नीतू मेहता, सुनीता बड़ाला,तारा आच्छा, उषा बोलियां,सपना पटवारी, खुशबू लोढ़ा का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में 80 ज्ञानार्थी और 50 अभिभावकोंकी गरिमामय उपस्थिति रही। तेरापंथी सभा चेंबूर, ज्ञानशाला के संयोजक व सह संयोजक का विशेष सहयोग रहा।
ज्ञानशाला दिवस के उपलक्ष्य में चेंबूर में रैली का आयोजन

