तू मेरा, मैं तेराः शासनश्री साध्वी श्री सोमलता जी
डोंबिवली। आलोक पुंज आचार्य श्री महाश्रमण की विदुषी शिष्या शासनश्री साध्वी श्री सोमलताजी के सान्निध्य में भाई-भाई वर्कशॉप का कार्यक्रम शानदार ढंग से आयोजित हुआ। भाई-भाई की जोड़ियों ने मधुर स्वर लहरियों से मंगल गीत का संगान किया। तेयुप अध्यक्ष राकेश कोठारी ने मुख्य वक्ता अश्विनी तत्व मित्र व आगंतुक अतिथियों का अभिवादन किया।
इस मनमोहक अवसर पर शासन श्री साध्वी श्री सोमलता जी ने अपने प्रभावशाली वक्तव्य में कहा – जो मन को भाये वह भाई होता है। भाई-भाई के बीच हमेशा प्रेम की बांसुरी बजती रहे, इसके लिए प्रतिदिन ‘तू मेरा, मैं तेरा’ की अनुप्रेक्षा करें। आपने आगे कहा – जिस परिवार में भाई अपने भाई को गले लगाता है, चाय-नाश्ता साथ करता है, सुख-दुख में हाथ बंटाता है, उस परिवार में हमेशा दीवाली रहती है।
आपने यह भी कहा – अपनी बचपन की यादों को ताजा करने के लिए रक्षा बंधन व भैयादूज की तरह भ्रांत दिवस मनाना चाहिए। भाई-भाई की जोड़ियों को आह्वान करते हुए कहा – आज के दिन संकल्प करें, अपने स्वार्थ के लिए कभी भी अपने भाई का अहित नहीं करेंगे बल्कि रा्म-लक्ष्मण की तरह हमेशा साथ रहेंगे। साध्वी श्री संचितयशाजी ने अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी। साध्वी श्री शकुंतला जी, जागृतयशाजी, रक्षितयशाजी की उपस्थिति रही।
प्रमुख वक्ता अश्विनी तत्व मित्र ने कहा – सच्चा भाई वह होता है जो हमेसा भाई का रक्षक बनकर खड़ा रहे। राजेश, दीपक बाफना ने गेम के माध्यम से एक दूसरे के प्रति भाईयों के मन में क्या भाव इसके बारे में जानकारी दी। गेम में प्रथम स्थान हिमत सुनील कोठारी, द्वितीय स्थान देवेंद्र विकास मेहता, तृतीय स्थान, अर्हम ध्रुवी कोठारी का रहा। अशोक, पारस बडाला, चांदमलजी भंवरलालजी इंटोदिया, हितेश दिलीप बडाला का दुमसराज में स्थान रहा।
तेयुप मंत्री ललित पुनमिया ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन विनोद, संदीप सिंघवी ने किया।
तेरापंथी सभा के अध्यक्ष सुरेशजी सिंघवी, अभातेयुप के क्षेत्रीय प्रभारी जगदीश जी परमार, महिला मंडल की संयोजिका मधुजी कोठारी, सह संयोजिका अनीता बडाला, किशोर मंडल प्रभारी मीत मादरेचा, कन्या मंडल की संयोजिका प्रेक्षा बड़ाला, किशोर मंडल के सह संयोजक तनिष सिंघवी, तेयुप पूर्व मंत्री सुरेश बैद, डिम्पल सिंघवी, किंजल, ललित मेहता की विशेष उपस्थिति रही। वाशी किशोर मंडल की सहभागिता रही।
डोंबिवली में भाई-भाई वर्कशॉप का आयोजन

