पर्वत पाटिया। ज्ञानशाला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में ज्ञानशाला ज्ञानार्थी परीक्षा का आयोजन तेरापंथ भवन पर्वत पाटिया में किया गया ।सर्वप्रथम हमारे वरिष्ठ प्रशिक्षक एवं परीक्षा व्यवस्थापक श्रीमती कुसुम जी बोथरा सभी ज्ञानार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की एवं मंगल पाठ सुनाया।
ज्ञानार्थी परीक्षा के पेपर परीक्षा व्यवस्थापक कुसुम जी बोथरा, महासभा के कार्यकारिणी सदस्य एवं पर्वत पाटिया सभा के मंत्री श्रीमान प्रदीप जी गंग, उपाध्यक्ष श्रीमान संजय जी बोहरा, तेयुप के अध्यक्ष मंत्री एवं उनकी टीम, ज्ञानशाला संयोजक श्रीमान रवि जी मालू और मुख्य प्रशिक्षिका खुशबू पींचा एवं सभी प्रशिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति में खोले गए।
भाग 1 से23 बच्चों ने परीक्षा दी। भाग 2 से16 बच्चों ने परीक्षा दी। भाग 3 से19 बच्चों ने परीक्षा दी। भाग 4 से 9 बच्चों ने परीक्षा दी। भाग 5 से7 बच्चों ने परीक्षा दी। कुल 74 बच्चों ने परीक्षा दी ! कुल 20 प्रशिक्षिकाओं की उपस्थिति रही। गुजरात अंचल से संध्या जी रायसोनी निरीक्षण के लिए पधारे। ज्ञानार्थियों की व्यवस्था में सभा, तेयुप, पूर्व प्रशिक्षिकाओं का भी विशेष योगदान रहा।ज्ञानशाला के प्रायोजक श्रीमान ज्ञानचंद जी कोठारी की तरफ से अल्पाहार की व्यवस्था की गई।परीक्षा बहुत ही अच्छे से संपन्न हुई। जीवन उच्च बनाएंगे , ज्ञानशाला हम जाएंगे ।
ज्ञानार्थी परीक्षा पर्वत पाटिया ज्ञानशाला का आयोजन

