सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: गुरुदेव के 2023 में चातुर्मास फरमाए जाने पर मुंबई स्तरीय कृतज्ञता ज्ञापन समारोह का भव्य आयोजन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

गुरुदेव के 2023 में चातुर्मास फरमाए जाने पर मुंबई स्तरीय कृतज्ञता ज्ञापन समारोह का भव्य आयोजन

Last updated: February 25, 2019 4:48 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

सांताक्रुज: रविवार को मुम्बई के सांताक्रूज में पाठक स्कूल के प्रांगण में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा मुम्बई द्वारा मुंबई सभा अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़ के नेतृत्व में आचार्य श्री महाश्रमण जी के मुखारबिंद से मुम्बई के लिए 2023 में चातुर्मास फ़रमाये जाने के पावन अवसर पर मुंबई स्तरीय *कृतज्ञता ज्ञापन समारोह **का आयोजन आगम मनीषी मुनि श्री महेंद्र कुमार एवं मुनि वृन्द के सानिध्य में आयोजित हुआ। इस अवसर पर सम्पूर्ण श्रावक समाज ने एक सुर में गुरुदेव के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।
आगम मनीषी प्रो. मुनि श्री महेंद्र कुमार जी ने कहा कि एक लंबे अरसे बाद गुरुदेव ने मुम्बई श्रावक समाज पर कृपा बरसाई है। ऐसे में करीब 59 वर्ष बाद मिलने वाले सुनहरे अवसर को हम सब साधु संतों के साथ इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में सभी संघीय सभा संस्थाएं एकजुट होकर अभी से ही लग जाए ,ऐसी प्रेरणा दी। मुनि श्री अभिजीत कुमार ने कहा कि युवाओ में चिंगारी पैदा करने की जरूरत है, वो अपने आप मे मशाल बन जाएंगे। जब युवा शक्ति मशाल बन जाएगी तो क्रांति अपने आप हो जाएगी। मुनि श्री जागृत कुमार ने कहा कि समाज में एक अलग सी ऊर्जा का संचार करने की जरूरत हैं। मौजूदा समय में सभी संस्थाएं अच्छा कर रही है मगर और बेहतर करने की जरूरत हैं। उसके लिए समय की नब्ज को समझने की जरूरत हैं।। मुनि सिद्ध कुमार जी ने कहा कि जरूरत है चातुर्मास के इस सौगात का पूर्ण रूप में उपयोग लेने की क्योंकि यह अवसर करीब 65 वर्ष बाद आया हैं।
इस अवसर पर मुम्बई सभा अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़ ने पूरे श्रावक श्रविका समाज की ओर से पुजुप्रवर के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की एवं सभी से 2023 की तयारी में लगने का आवाहन किया एवम् सभा की गतिविधियां समाज के समक्ष रखी। श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी, पूर्व महासभा अध्यक्ष किशनलाल डागलिया,महासभा सहमंत्री रमेश सुतरिया, अभातेयुप महामंत्री संदीप कोठारी, सभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबुलाल बाफना, सिरियारी संस्थान अध्यक्ष ख्यालीलाल तातेड़, सलिल लोढा, ज्ञानशाला आंचलिक संयोजिका सुमन चपलोत आदि ने भाव रखें।
कार्यक्रम की शुरुवात नवकार महामंत्र के उच्चारण के साथ हुई ।स्वागत सांताक्रुज TYP अध्यक्ष भूपेश कोठारी ने किया। भिक्षु भजन मंडली सांताक्रुज ने मंगलाचरण की सुंदर गीतिका का संगान किया। इस अवसर पर मंच का संचालन सभा मंत्री विजय पटवारी ने कुशलतापूर्वक किया एवम् कहा कि *मुंबई बने महाश्रमणमय 2023 की तैयारियों में बने हम सब तन्मय। एवम् अक्षय कोश संवर्धन के सहयोग में श्री नवरत्न जी विकास जी, जिनेश जी गन्ना परिवार एवम्* पिस्तादेवी प्रकाशजी ,गौतमजी डागा* परिवार के नामों की घोषणा की।एवम् दोनों परिवारों के प्रति आभार प्रकट किया एवम् सभी से अक्षय कोश में सहयोग करे ऐसी अपील कि।
इस अवसर पर मुम्बई के सम्पूर्ण श्रावक श्राविका- समाज की उपस्थिति रही।कार्यक्रम को सफल बनाने में तेरापंथी सभा सांताक्रुज , तेयुप सांताक्रुज ,महिला मंडल सांताक्रुज एवम् विष्णु बाफना, गौतम डागा, नरेंद्र सिंघवी, पुखराज परमार , भूपेश कोठारी, राजेंद्र नोलखा,अमित रांका, दीपक समदरिया, पारस कोठारी, कमलेश मेहता, जयेश चोरड़िया,मनीष बाफना, राकेश मेहता ,महिला मंडल से प्रेमा लोढ़ा,मोनिका नोलख़ा,प्रभा हिरण आदि का रहा।
इस अवसर पर विशेष तौर पर अखिल भारतीय महिला मंडल अध्यक्षा कुमुद कच्छारा, महिला मंडल मुम्बई अध्यक्षा जयश्री बडाला, अणुव्रत समिति मुंबई अध्यक्ष रमेश चौधरी, भानुकुमार नाहटा,मदन दुगर, महेंद्र तातेड़, अशोक तांतेड़, सुरेश राठौड़, अर्जुन चौधरी, मदन तातेड़, नवरत्न गन्ना, बाबुलाल समदरिया,डालचंद कोठारी,ख्यालीलाल कोठारी, विनोद बोहरा, विमल सोनी, कमलेश बोहरा, भगवतीलाल पटवारी, अर्जुन बाफना, मनोहर गोखरू, मांगीलाल छाजेड़, अरविंद धाकड़, मनीष कोठारी, दीपक डागलिया, नरेश सोनी, नरेश चपलोत, महेश बाफना, नरेंद्र बांठिया, डालचंद कोठारी, रमेश चौधरी, नितेश धाकड़, मनोज सिंघवी, गौतम डांगी, ख्यालीलाल मादरेचा,सुनील इंटोदीया,देवीलाल श्रीश्रीमाल, नरेंद्र सिंघवी, सुरेश सिंघवी, प्रकाश धिग,चंद्रप्रकाश मादरेचा,दलपत बाबेल,महावीर बड़ाला,अनिल परमार आदि की उपस्थिति रही। आभार ज्ञापन मुम्बई सभा कोषाध्यक्ष योगेश चौधरी ने अपने भावों को रखते हुए किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दलित होने की वजह से 3 बार मुख्यमंत्री बनते-बनते रह गया:परमेश्वर
Next Article जसोल निवासी एंव सूरत प्रवासी श्री गणपत भंसाली को महावीर इंटरनेशनल द्वारा बेस्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पाँच साल बाद पर्दे पर तनिशा मुखर्जी की वापसी, डायरेक्टर कपिल कौस्तुभ शर्मा की कई दशकों में फैली पारसी कहानी ‘ज़िंदगी फिर भी खूबसूरत है’ के साथ
entertainment
October 3, 2026
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत अहिंसा दिवस कार्यक्रम संपन्न
social
October 3, 2026
कुब्रा सैत ने गोविंदा और सुनीता आहूजा को लेकर हो रही अटकलों पर उठाया तीखा सवाल – फैन कब से प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर बन गए?
entertainment
October 3, 2026
कांदिवली में विवेगे धम्म माहिये प्रतियोगिता का आयोजन
social
October 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?