सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: गर्मियों में लगाएं तरबूज फेस पैक निखर जाएगी स्किन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

गर्मियों में लगाएं तरबूज फेस पैक निखर जाएगी स्किन

Last updated: April 14, 2019 8:54 am
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE

तरबूज सिर्फ एक फल ही नहीं असल में वो गुणों की खान है। यह स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को पलभर में दूर कर सकता है। गर्मी में अक्सर हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इस कमी को पूरा करने के लिए हम कई मौसमी के फलों का सेवन करते है। जिससे आप अपनी स्कीन को तरोताजा व सुन्दर बना सकती हैं। गर्मियों में तरबूज इसका एक अच्छा उदाहरण है जो हमारे शरीर से पानी की कमी को पूरा करता है।  तरबूज हमारे शरीर में पानी की मात्रा को बैलेंस रखता है, लेकिन इसके अलावा क्या आपको पता है कि तरबूज में कई और भी गुण हैं। तरबूज सुंदरता को बढ़ाने में भी बहुत फायदा करता है। यह एक ऐसा फल है जो गर्मी का सबसे अच्छा स्त्रोत होता है। विटामिन ए और विटामिन सी से युक्त तरबूज आपके स्किन के लिए बहुत जरुरी है। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट आपको एजिंग की समस्या से कोसों दूर रखते हैं। इसका उपयोग सनबर्न और ऐसे ही त्वचा की समस्याओं से छुटकारा पाने में किया जा सकता है।

ठण्डा-ठण्डा कूल-कूल तरबूज

ऑइल फ्री स्किन
तरबूज में पाए जाने वाले विटामिन ए की मात्रा स्किन के पोर्स के आकार को कम करता है जिससे एजिंग त्वचा में बनने वाले तेल की समस्या भी दूर होती है। तरबूज के पल्प को फेस पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें।

बेदाग त्वचा के लिए तरबूज फेस पैक
अगर आप बेदाग त्वचा चाहते है तो तरबूज का एक चोटा स्लाइस लेकर उसे मैश करें फिर इसमें दही डाल कर अच्छे से मिक्स कर के पेस्ट बना लें। अब इस पैक को चेहरे पर लगा कर 15 मिनट तक रखें। हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें और इसके 10-15 मिनट के बाद कोई अच्छा सा माइल्ड क्लींजर लगाएं।

स्कीन के लिए नेचुरल टोनर
तरबूज का जूस एक नेचुरल टोनर की तरह भी काम करता है। इसमें हल्के मात्रा में पाए जाने वाले एसीडिक गुण आपकी त्वचा को प्राकृतिक रुप से टोन करता है।

करता है पिंपल का सफाया
तरबूज जूस से आप रोज अपने चेहरे को मसाज करें इससे एक्ने और पिंपल खत्म हो जाएगा।

एजिंग स्किन से छुटकारा के लिए तरबूज फेस पैक
एक छोटे बर्तन में एक बड़ा चम्मच तरबूज का जूस और एक बड़ा मैश किया हुआ चम्मच एवोकैडो लें। इन्हें अच्छे से मिक्स करके चेहरे और गर्दन पर लगायें। 15-20 मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से धो दें और हल्के हाथों से थपथपा कर साफ तौलिए से सुखा लें।

स्किन को रखे जवां
गर्मी में त्वचा धूप से जलकर डल और बेजान हो जाती है। तरबूज का जूस चेहरे और गर्दन पर लगाएं और अपनी त्वचा को खूबसूरत बना सकते है।

क्लीन एण्ड  क्लीयर स्किन
तरबूज में 93 प्रतिशत तक पानी पाया जाता है। ये चेहरे के स्किन के अंदर से सारी गंदगियों को बाहर निकालने में काफी मददगार होता है।क्लीयर औऱ फ्रेश स्किन पाने के लिए रोजाना इसके जूस का सेवन करें।

एक्ने फ्री स्किन के लिए तरबूज का फेस पैक
एक बड़े चम्मच तरबूज जूस में एक बड़ा चम्मच मैश किया हुआ केला मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स करने के बाद गर्दन और चेहरे पर लगायें। 20 मिनट के बाद साधापण पानी से धो लें।

टैनिंग स्कीन
1 केला मैश किया हुआ और तरबूज का रस दोनों को अच्छी तरह से मिलाकर जैल के जैसा पेस्ट बना लें अब इसे 5 मिनट के लिए फ्रिज में ठण्डा करने के लिए रख दें। जब पेस्ट ठण्डा हो जाए इसे फेस पर 15 मिनट लगाकर ठण्डे पानी से धो लें। बनाना के अन्दर पीलिंग quality होती है जिससे टैनिंग की समस्या बहुत जल्दी ही दूर हो जाती है।

ड्राई स्कीन  के लिए तरबूज 
तरबूज के पल्प में शहद को अच्छे से मिला लें इसे चेहरे पर 10 मिनट लगा लें। साधा पानी से धो लें रिजल्ट बहुत अच्छे मिलेंगे। ड्राई स्कीन वाले जरूर ट्राई करें।

 तरबूज के फायदे

1. तरबूज में लाइकोपिन पाया जाता है जो त्वचा की चमक को बरकरार रखता है।
2. हृदय संबंधी बीमारियों को रोकने में भी तरबूज एक रामबाण उपाय है. ये दिल संबंधी बीमारियों को दूर रखता है। दरअसल ये कोलस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करता है जिससे इन बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
3. विटामिन और की प्रचुर मात्रा होने के कारण ये शरीर के इम्यून सिस्टम को भी अच्छा रखता है। वहीं विटामिन ए आंखों के लिए अच्छा है।
4. तरबूज खाने से दिमाग शांत रहता है और गुस्सा कम आता है। असल में तरबूज की तासीर ठंडी होती है इसलिए ये दिमाग को शांत रखता है।
5. तरबूज के बीज भी कम उपयोगी नहीं होती हैं. बीजों को पीसकर चेहरे पर लगाने से निखार आता है। साथ ही इसका लेप सिर दर्द में भी आराम पहुंचाता है।
6. तरबूज के नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। साथ ही खून की कमी होने पर इसका जूस फायदेमंद साबित होता है।
7. तरबूज को चेहरे पर रगड़ने से निखार तो आता है ही साथ ही ब्लैकहेड्स भी हट जाते हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बाबा साहेब ने क्‍यों अपनाया बौद्ध धर्म
Next Article WC में नंबर 4 के लिए गौतम गंभीर ने की इस खिलाड़ी की पैरवी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

Basti News: फर्जी OSD बनकर घूम रहा था जालसाज, इनोवा पर लगी थी लाल-नीली बत्ती
state
August 27, 2026
Basti News: सोलर पैनल का तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 74 मीटर तार बरामद
state
August 27, 2026
जीनस इनोवेशन ने महाराष्ट्र ऊर्जा एक्सपो 2026 में प्रदर्शित किया ‘हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर
Business
August 27, 2026
Basti News: पंचायत सहायकों ने दी लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
state
August 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?