जैसे-जैसे प्राइम वीडियो की ‘ग्राम चिकित्सालय’ अपने मच-अवेटीड दूसरे सीजन के लिए तैयार हो रही है, भातखंडी एक बार फिर दिल छू लेने वाली कहानियों, और ज्यादा गहराई और उन्हीं इंसानी रिश्तों के साथ वापस आ गया है जिन्होंने दर्शकों को इस शो के प्यार में डाल दिया था। पहले सीजन के कई हाइलाइट्स में से एक, जो बहुत से लोगों के लिए सबसे अलग साबित हुआ, वो था गार्गी और प्रभात के बीच की केमिस्ट्री। यह बहुत ही सटल और अधूरी थी, और इसीलिए और भी ज्यादा दिलचस्प लग रही थी क्योंकि शो ने इसे परिभाषित करने में कभी जल्दबाजी नहीं दिखाई। अब, जब सीजन 2 बिल्कुल करीब है, ऐसा लग रहा है कि उनका यह रिश्ता कहानी के सेंटर में रहने वाला है। ‘ग्राम चिकित्सालय’ सीजन 2 के ग्लोबल प्रीमियर से पहले, गार्गी का रोल निभाने वाली आकांक्षा रंजन कपूर ने अपने किरदार और प्रभात के साथ के डायनेमिक्स पर बात की है, और बताया कि इस सीजन की शूटिंग का सफर उनकी उम्मीदों से कितना अलग और अनोखा रहा।
सेट पर इस रिश्ते के आगे बढ़ने के दिनों को याद करते हुए आकांक्षा ने बताया , “गार्गी और प्रभात का डायनेमिक वैसे-वैसे आगे बढ़ा जैसे-जैसे हम इसकी शूटिंग कर रहे थे, और मुझे नहीं लगता कि हममें से किसी ने भी इसकी उम्मीद की थी कि यह इस तरह से निकलकर आएगा। सीजन 1 तो बस एक शुरुआत थी; आपको इन दो लोगों की एक झलक मिलती है, जहां लगता है कि उनके बीच कुछ तो है, आप उसे महसूस कर सकते हैं, लेकिन वह बस ऊपरी सतह पर ही था। सीजन 2 वो जगह है जहां यह असल में खुलकर सामने आता है। इसका बहुत सारा क्रेडिट हमारे डायरेक्टर ललितम को जाता है, जिनका सेट पर बहुत ही फ्लेक्सिबल अप्रोच रहता है। वह एनर्जी हर किसी में फैल गई। हम सभी को लगने लगा कि, ‘यह बहुत प्यारा है, चलो इसी के साथ आगे बढ़ते हैं,’ क्योंकि वे व्यक्तिगत रूप से जो हैं, वह स्क्रीन पर बहुत अच्छे से निकलकर आ रहा था। और जहां तक सवाल है कि ‘क्या वे एक होंगे या नहीं,’ तो सच कहूं, तो यह बात खुद राइटर्स भी नहीं जानते। लेकिन इस सीजन में हमें बहुत मजा आ रहा था।”
द वायरल फीवर (TVF) द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘ग्राम चिकित्सालय’ सीजन 2 को ललितम तिवारी ने डायरेक्ट किया है, इसे दीपक कुमार मिश्रा और अरुणभ कुमार ने क्रिएट किया है, और वैभव सुमन व श्रेया श्रीवास्तव ने लिखा है। आने वाले सीजन में अमोल पराशर, आकाश मखिजा, आनंदेश्वर द्विवेदी, विनय पाठक, आकांक्षा रंजन कपूर, गरिमा विक्रांत सिंह और दिनेश लाल यादव सहित पसंदीदा कलाकार अहम किरदारों में वापसी कर रहे हैं। यह प्राइम ओरिजिनल सीरीज भारत और दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में 23 जून को एक्सक्लूसिव तौर पर प्राइम वीडियो पर हिंदी में प्रीमियर होगी।
‘ग्राम चिकित्सालय 2’ में क्या आगे बढ़ेगी गार्गी और प्रभात की केमिस्ट्री? आकांक्षा रंजन कपूर ने प्रीमियर से पहले दिया जवाब

