विकास धाकड़/गोरेगांव (मुंबई)। सामूहिक आयम्बिल अनुष्ठान का सुंदर आयोजन दिनांक 4 सितंबर 2026 शुक्रवार को अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में क्षेत्र गोरेगांव द्वारा किया गया। तेरापंथ महिला मंडल क्षेत्र गोरेगांव द्वारा सामूहिक आयम्बिल का आयोजन किया गया। यह आयोजन त्याग,तपस्या, संयम और आत्मानुशासन की सुंदर अभिव्यक्ति रहा।
इस अवसर पर तेरापंथ सभा, तेरापंथ युवक परिषद, महिला मंडल, अणुव्रत समिति, कन्या मंडल एवं ज्ञानशाला के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। 33 साधकों ने आयम्बिल तप में सहभागिता की। इस सामूहिक आयम्बिल में गोरेगांव से कुल 33 आयम्बिल हुए,जिसमें 8 भाइयों एवं 25 बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रसनेन्द्रिय पर संयम रखते हुए इस आध्यात्मिक अनुष्ठान को पूर्ण किया। आयम्बिल करने वाले साधक सभा से वरिष्ठ श्रावक अर्जुनलालजी सांखला,चतरलालजी सिंघवी, मनोहरजी चपलोत, अशोकजी सिंघवी एवं उपासक रमेशजी सिंघवी। युवक परिषद से अध्यक्ष मनीषजी सिंघवी, नवीनजी आच्छा एवं हर्षजी सिंघवी महिला मंडल से मंत्री कल्पनाजी चोरड़िया, संगठन मंत्री पिंकीजी सांखला, उपासक मंजूजी सिंघवी, कमलाजी सुराणा, सरोजजी चंडालिया, रेखाजी सिंघवी, पुष्पाजी सिंघवी,उपासक भावनाजी सांखला, नीलमजी कोठारी, हेमलताजी रांका, कमलादेवी राठौड़, किरणजी बांठिया, प्रेक्षा राठौड़, पूर्णिमा चौधरी, मधु चंडालिया, मीना कोठारी, पिस्ताजी मादरेचा, रेखाजी सांखला ईस्ट, मोनाजी दक, वनिताजी ओस्तवाल, पूनमजी तलेसरा, प्रेरणाजी बोहरा, रवीना सिंघवी एवं सारिका आच्छा।
कन्या मंडल से भूमि बाफना एवं ईशिका चिप्पड़,विशेष उपस्थिति इस अवसर पर सभा अध्यक्ष सुभाषजी सिंघवी,मंत्री विनोदजी सिंघवी,मीडिया प्रभारी राकेशजी बोहरा तथा अणुव्रत समिति से शांतिलालजी बाफना की विशेष उपस्थिति रही। सक्रिय कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। इस आयोजन को सफल बनाने में गोरेगांव महिला मंडल की अध्यक्षा डिम्पलजी हिरण, कोषाध्यक्ष कांताजी सिसोदिया, उपाध्यक्ष मीनाजी गोखरू, उपाध्यक्ष पूनमजी बेद,सह मंत्री आशाजी धाकड़ तथा कार्यकारिणी सदस्य सरोजजी तलेसरा, शीलूजी चंडालिया, प्रतिमाजी सांखला एवं सपना सांखला का विशेष सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता रही ।
आयोजन में प्रायोजक परिवार इस सामूहिक आयम्बिल में हुए समस्त अर्थ का विसर्जन श्रीमान मोतीलालजी हिरण परिवार रहे।
गोरेगांव महिला मंडल सामूहिक आयम्बिल करने वाले समस्त श्रावक-श्राविकाओं की महिला मंडल द्वारा अनुमोदना की गई। अपनी रसनेन्द्रिय पर विजय प्राप्त करना, स्वाद के आकर्षण से स्वयं को दूर रखना और एक समय, एक स्थान एवं एक प्रकार के आहार के साथ आयम्बिल जैसे तप को करना निश्चित रूप से आत्मशुद्धि की दिशा में एक सुंदर कदम है।
गोरेगांव में महिला मंडल ने किया सामूहिक आयंबिल अनुष्ठान का आयोजन

