मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल कांदिवली द्वारा दिनांक 4 सितंबर 2026 को शासन श्री साध्वीश्री विद्यावती जी द्वितीय एवं साध्वीवृंद के सानिध्य में सामूहिक आयंबिल तप का बहुत ही सुंदर और आध्यात्मिक आयोजन तेरापंथ भवन में किया गया। महिला मंडल अध्यक्षा निर्मला जी कोठारी ने आयंबिल तप अनुष्ठान में सहभागी बनने वाले सभी भाई बहनों का स्वागत एवं अभिनंदन किया एवं प्रायोजक परिवार के प्रति बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया ।
साध्वी श्री प्रियंवदा जी ने मंगल उद्बोधन प्रदान करवाया एवं आयंबिल तप की महिमा के बारे में बताया और आयंबिल तप के सफल आयोजन के लिए नमस्कार महामंत्र का बहुत ही सुंदर अनुष्ठान करवाया। तत्पश्चात साध्वी श्री जी के मुखारविंद से मंगल पाठ श्रवण कर आयंबिल प्रारंभ किया गया।
महिला मंडल की बहनों, सभा एवं तेयुप के पदाधिकारीयो का विशेष सहयोग एवं उपस्थिति रही। 82 भाई बहनों ने आयंबिल तप किया । जिसमें 10 भाई एवं 72 बहनों की सहभागिता रही। मंगलमय एवं आध्यात्मिक वातावरण में आयंबिल तप का सफल आयोजन हुआ । 2 सितंबर 2026 को शासन श्री साध्वी श्री विद्यावती जी द्वितीय एवं साध्वी वृंद के सानिध्य में आयंबिल तप के बैनर का अनावरण भी महिला मंडल, सभा एवं तेयुप के पदाधिकारीयो द्वारा किया गया।
तेरापंथ महिला मंडल कांदिवली द्वारा सामूहिक आयंबिल का आयोजन

