गोरेगांव। मुंबई महिला मंडल के तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला में “स्वस्थ आहार का सेवन, श्रेष्ठ आरोग्य हर क्षण” टोपिक पर गोरेगांव तेरापंथ भवन में राष्ट्रीय ध्वज के रंगों के आधार पर कोम्पिटिशन रखा। कार्यक्रम की शुरूवात म मं की बहनो ने महाप्रग्य अष्टकम एवं जीगरण गीत के द्वारा की। डाइटिशियन डॉ. भारती गड्ढा ने अपने वक्तृत्व में संतुलित आहार, कैसे कितना व कब भोजन करना चाहिये इन बिंदुओं पर बहनों को बहुत अच्छी तरह से समझाया। चतरदेवी सिंघवी, भावना सांखला, मंजु ए. सिंघवी और मंजुला हिरण गोरेगांव की इन चारों उपासिका बहनों ने रंगों का महत्व बताया ओर आध्यात्मिक रूप से अपने भांवों की अभिव्यक्ति दी।
जज के रूप मे बबिता जी अग्रवाल एवं अरूणा जी आए,इस कार्यक्रम मे म मं एवं कन्या म मं की अच्छी उपस्थिति रही,कुल 87 बहनों ने भाग लिया, 38 dish में कोंपिटिशन हुआ। ममं में श्रैया गोखरू प्रथम, मधू चंडालिया द्वितीय एवं कामना कोठारी तृतीय आये। कन्या में मं में प्रथम खुशी राठौड, द्वितीय अंकिता सिंघवी एवं तृतीय सोनू सांखला, लीसा कच्छारा रहे। भवन के डेकोरेशन में कन्या मंडल का अच्छा सहयोग रहा।
संचालन प्रतिमा सांखला ने किया प्रोग्राम को सफल बनाने में संयोजिका अंजू चंडालिया एवं सहसंयोजिका शीलू चंडालिया के साथ मंजू एस. सिंघवी और सभी कार्य कारणी के सदस्यों का अच्छा योगदान रहा। सभी बहनों ने बडे उत्साह के साथ भाग लिया।
गोरेगांव मंहिला मंडल ने किया “स्वस्थ आहार का सेवन, श्रेष्ठ आरोग्य हर क्षण” विषय पर कंपटीशन का आयोजन

