मुंबई। दक्षिण मुंबई स्थित आचार्य महाप्रज्ञ हाईस्कूल में चातुर्मासार्थ विराजित साध्वी श्री कैलाशवतीजी आदि ठाणा के सान्निध्य में राजा परदेशी का व्याख्यान हुआ। इस मौके पर शासन श्री साध्वी कैलाशवती जी के नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। साध्वी पंकजश्री जी ने अपने मंगल उद्बोधन मे कहां – साधु संतों के संपर्क में आने से डाकू वाल्मिकी भी सुधर गया। नारायणं डाकू भी संपर्क में आने से उनका जीवन सफल हो गया वैसे नास्तिक और हिंसक राजा परदेसी केशी मुनि के संपर्क में आने से उन्होंने अपने जीवन को सफल और सार्थक कर दिया।
साध्वी श्री ने परदेसी का व्याख्यान सुनाते हुए कहा- गुरु में बहुत बड़ी शक्ति होती है ।गुरु की संगत से और उनकी अमृतवाणी से लाखों लाखों व्यक्तियों का कल्याण हो जाता है राजा परदेसी धर्म-कर्म स्वर्ग नरक पुण्य पाप और आकाश में फूल की तरह मानता था उसका एक ही लक्ष्य था खाना पीना और मौज उठाना ही मनुष्य जीवन का सार है। उसके हाथ तो खून से भरे ही रहते थे वह व्यक्ति को मारते हुए बिल्कुल भी हिचकिचाहट नहीं करता है दूसरों को भी यही शिक्षा देता धर्म-कर्म कुछ नहीं यह सब ढोंग है एक दिन ऐसा आया केशी मुनि की संगत से उसने अपना कल्याण कर दिया जीवन के अंतिम समय में त्याग तपस्या अनशन आदि करके अपनी आत्मा का कल्याण किया। कालबादेवी दक्षिण मुंबई के श्रावक श्राविकाओ से कहना है धर्म का दीपक जलता रहे।
इस मौके पर श्रद्धालु जनों ने कहां -पहली बार संगीत रूप में राजा परदेसी के प्रवचन को सुना है ।राजा परदेसी के प्रवचन की ढालो ने सभी को मुग्ध कर दिया। यह जानकारी तेयुप दक्षिण मुंबई के उपाध्यक्ष नितेश धाकड़ ने दी नितेश धाकड़ ने दी।
दक्षिण मुंबई में चातुर्मासिक चतुर्दशी, राजा परदेशी व्यख्यान

